Pamban Bridge: PM मोदी ने पंबन ब्रिज राष्ट्र को किया समर्पित, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रहे मौजूद
Pamban Bridge: तमिलनाडु के रामेश्वरम में पीएम मोदी ने पंबन ब्रिज (Pamban Bridge) राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।
2.07 किलोमीटर लंबा यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है। जिसको बनाने में लगभग 550 करोड़ रुपए की लागत आई है।

ऑटोमेटिक उठा ब्रिज, नीचे से गुजरा जहाज
उद्धाटन के दौरान पंबन ब्रिज की कार्यक्षमता का प्रदर्शन शानदार तरीके से किया गया। ब्रिज को ऊपर उठाया गया जिसके बाद भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की एक जहाज ने सफलतापूर्वक पुल के नीचे से गुजरा। जहाज के गुजरने के बाद एक ट्रेन ने पुल को पार किया, जिससे इसकी संरचनात्मक मजबूती और रेल कनेक्टिविटी का भी प्रदर्शन हुआ।
रामनाथनस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, न्यू पंबम रेल ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद राज्य के रामनाथनस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाई।
इस वजह से बनाया गया नया पुल
1914 में बना पुराना पंबन ब्रिज एक कैंटिलीवर संरचना था जिसमें शेरजर रोलिंग लिफ्ट स्पैन था। समय के साथ यह पुल परिवहन की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में अक्षम हो गया और समुद्री वातावरण के कारण क्षतिग्रस्त भी होने लगा। इसलिए, 2019 में केंद्र सरकार ने इस पुल के स्थान पर एक नया, आधुनिक पुल बनाने की मंजूरी दी।
ये भी पढ़ें Pamban Bridge: 2.07KM लंबा, 550 करोड़ लागत, ऑटोमेटिक उठ सकता है ऊपर, पंबन ब्रिज से जुड़ी हर जरूरी बात?
पुल कई मायनों में बेहद खास
- इस पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा किया गया है, जो रेल मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है।
- पुल में 72.5 मीटर लंबा नेविगेशनल स्पैन है जिसे 17 मीटर तक ऊँचा किया जा सकता है ताकि बड़े जहाज नीचे से गुजर सकें।
- यह नया पुल पुराने पुल की तुलना में 3 मीटर ऊँचा है, जिससे समुद्री यातायात में सहूलियत होगी।
- इसमें स्टेनलेस स्टील रिइनफोर्समेंट और उच्च ग्रेड के सुरक्षात्मक पेंट का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह अधिक टिकाऊ बना है।
- इस पुल पर दो रेल पटरियां बिछाई गई है, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही रेलवे लाइन का संचालन होगी।
पुल के निर्माण में मजबूत सामग्रियों का उपयोग
- समुद्री वातावरण में पुल को मजबूत बनाए रखने के लिए जंग-प्रतिरोधी कोटिंग्स का उपयोग किया गया है।
- साइट पर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट स्पैन को 'ऑटो लॉन्चिंग मेथड' से स्थापित किया गया और हाइड्रॉलिक जैकिंग तकनीक से जगह पर फिट किया गया।
- लॉन्चिंग गिर्डर्स (51 मीटर आगे, 47 मीटर पीछे) और काउंटरवेट्स का उपयोग कर स्पैन को सटीकता से पायर्स पर रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications