पालघर की घटना पर भड़के गौतम गंभीर ने कहा-इंसान की खाल ओढ़े जानवर घूम रहे हैं

नई दिल्ली। पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है, सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की निंदा कर रहे हैं, तो वहीं ट्विटर पर लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं तो वहीं अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने रविवार रात को महाराष्ट्र के पालघर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

गंभीर ने कहा-इंसान के रूप में जानवर घूम रहे हैं

गंभीर ने कहा-इंसान के रूप में जानवर घूम रहे हैं

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने ट्विटर पर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि -इंसान के रूप में जानवर घूम रहे हैं ये सबसे अमानवीय, बर्बर और निंदनीय कृत्य है जिसमें वहषियों की तरह लोगों ने मिलकर तीन जिंदगियां लीं और 70 साल का व्‍यक्ति जो उनकी रक्षा के लिए आया उसकी भी दलीलों को किसी नहीं माना। ये घटना मानवजाति को कलंकित को शर्मसार करने वाली घटना है।

तीनों को पीट-पीटकर मार डाला

तीनों को पीट-पीटकर मार डाला

बता दें महाराष्ट्र के पालघर में जूना अखाडा के दो साधुओं सहित तीन लोगों को 16 अप्रैल की रात को पालघर के गंडचिन्चले गाँव के बाहर मौत के घाट उतार दिया गया था।गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी।

Recommended Video

    Palghar Mob Lynching: Uddhav Thackeray पर Devendra Fadnavis का निशाना | Maharashtra| वनइंडिया हिंदी
    बच्‍चा चोर समझ कर भीड़ कर किया हमला

    बच्‍चा चोर समझ कर भीड़ कर किया हमला

    ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्‍चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्‍हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले 110 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    अब तक पुलिस ने 110 को किया गिरफ्तार

    बता दें बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने पालघर में जांच की मांग की है उन्‍होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पालघर की घटना पर कार्रवाई की गई है। वही पालगढ़ पुलिस ने COVID-19 महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना के संबंध में 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने 2 साधुओं, 1 ड्राइवर और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था, जो अपराध के दिन वहां थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+