इंडियन आर्मी के बयान के बाद पाक में इंडियन फिल्‍मों से बैन हटाने की योजना

इंडियन आर्मी के बयान सीमा के दूसरी तरफ के नजरिए में बदलाव के लिए एक पर्याप्त सबूत है। इसलिए भारत में फवाद खान की फिल्म को रिलीज करने में कोई परेशानी नहीं।'

नयी दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) द्वारा आर्मी फंड में सहायता देने के प्रस्‍ताव को इंडियन आर्मी द्वारा ठुकराने के फैसले के बाद पाकिस्‍तान के सिनेमा ऑनर्स ने भारतीय फिल्‍मों से बैन हटाने का विचार किया है। इस बात की जानकारी पाकिस्‍तान के एक जाने-माने थिएटर मालिक ने दी है।
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पर बैन को लेकर बॉलीवुड में घमासान, पढ़िए किसने क्या कहा?

Pakistan's cinema owners to lift ban on Indian films, Media Reports

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक रविवार को थिएटर मालिकों की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में में शामिल एक थिएटर के मालिक ने बयान दिया कि इंडियन आर्मी के बयान सीमा के दूसरी तरफ के नजरिए में बदलाव के लिए एक पर्याप्त सबूत है। इसलिए भारत में फवाद खान की फिल्म को रिलीज करने में कोई परेशानी नहीं।'

उल्‍लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर पर पाक कलाकार स्टारर उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज करने देने को लेकर यह शर्त रखी थी कि उन्हें इंडियन आर्मी फंड में 5 करोड़ रुपये का दान देना होगा। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने एमएमएन के इस दान को नेक काम की भावना के खि‍लाफ मानते हुए ठुकरा दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+