अपनी 'प्रेम कहानी' को खत्म करने LoC पर BSF के हाथों मरने पहुंचा पाकिस्तानी शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा

नई दिल्ली। पाकिस्तान का एक शख्स अपनी प्रेम कहानी का अंत सीमा पर बीएसएफ की गोलियों से खत्म करना चाह रहा था, लेकिन कुदरत को यह भी मंजूर नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने उसे मारने की बजाय गिरफ्तार कर लिया। सिक्योरिटी फोर्स ने उस शख्स को माब्बोके बॉर्डर पोस्ट के निकट गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे मम्बोट पुलिस को सौंप दिया गया। पाकिस्तान के कसूर का रहने वाले 32 साल के मोहम्मद आसिफ की अजब प्रेम की गजब कहानी है।

पाकिस्तानी शख्स प्रेम कहानी को खत्म करने पहुंचा LoC, लेकिन..

आसिफ गिरफ्तार होने के बाद सिक्योरिटी फोर्स को उसने बताया कि सीमा पर आकर वह बीएसएफ की गोलियों से हमेशा के लिए अपने आघात को खत्म करना चाह रहा था। उसने कहा कि पहले तो वह खुद आत्महत्या करना चाह रहा था, लेकिन रमजान की वजह से उसने अपना इरादा बदल दिया।

पाकिस्तान के कसूर जिले के जल्लोक गांव का रहने वाला आसिफ को अपने भाई की साली से प्रेम हो गया और वह उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन आसिफ के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। उसने कहा कि मैं और वो (महिला) प्रेम में थे और दोनों ही शादी करना चाहते थे, लेकिन उसकी शादी जबरदस्ती किसी और शख्स से करा दी गई।

कुछ महिनों बाद ही उस महिला का तलाक हो गया और आसिफ ने अपने परिवार वालों के सामने फिर उससे शादी की बात रखी, लेकिन इस बार भी वे तैयार नहीं थे। उसके बाद आसिफ ने अपनी जिंदगी को ही खत्म करने का फैसला कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+