नवाज के सामने गायत्री मंत्र गाने वाली नरोधा ने योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या कहा
कराची में होली के कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने गायत्री मंत्र गाने वाली नरोधा मालिनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया जिक्र।
रायपुर। पिछले दिनों पाकिस्तान के कराची में होली का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम एक लड़की ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सामने गायत्री मंत्र गाकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब इसी लड़की ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक संदेश दिया है।

यूपी के लिए बेहतर साबित होंगे योगी
इस लड़की का नाम है नारोधा मालिनी और पाकिस्तानी हिंदु यह लड़की एक गायिका है। मालिनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ की नियुक्ति राज्य के लिए एक बेहतर फैसला साबित होगा। नरोधा छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने भारत आई हैं। वह वाघा बॉर्डर के जरिए भारत पहुंची हैं। यहां पर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए मालिनी ने कहा कि उन्हें योगी के मुख्यमंत्री बनने के बारे में पता लगा। कराची की नरोधा ने 15 मार्च को होली के कार्यक्रम में गायत्री मंत्र गाया था। इस कार्यक्रम में ही नवाज शरीफ ने शिरकत की थी और कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
नवाज के लिए शांति लाया गायत्री मंत्र
मालिनी ने इस बारे में कहा कि गायत्री मंत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के लिए अंर्तमन की शांति लेकर आया है। मालिनी का कहना है कि इस मंत्र को सुनते हुए पीएम नवाज को एक अलग ही दुनिया में ले गया था। नरोधा ने कहा है कि उन्हें
काफी पसंद है। नरोधा के फेसबुक पेज पर लिखा है कि उन्हें प्लेबैक सिंगर बनना है। नरोधा भले ही कहें कि गायत्री मंत्र नवाज के लिए शांति लेकर आया है, असल में वही कार्यक्रम अब उनके गले ही हड्डी बन गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से नवाज के खिलाफ कुफ्र फतवा जारी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications