पाकिस्तानी लड़की ने कहा 'पावरी हो रही है', यशराज मुखाते ने बना दिया मजेदार मैशअप Video, आपने देखा क्या?

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'रसोड़े में कौन था' मीम से तो आप सभी वाकिफ होंगे। लोकप्रिय सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के एक सीन को रैप सांग में बदलने वाले म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाते इन दिनों अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर फिर चर्चा में हैं। यशराज मुखाते ने हाल ही मे वायरल हुई पाकिस्तानी लड़की के वीडियो को म्यूजिकल ट्विस्ट दिया जो धूम मचा रहा है। यशराज मुखाते का 'पावरी' मैशअप वीडियो अब यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

वायरल हुआ पाकिस्तानी लड़की का वीडियो

वायरल हुआ पाकिस्तानी लड़की का वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसको लेकर कई मीम भी बनाए जा रहे हैं। वीडियो में लड़की कहती है, 'ये हमारी कार है, ये हम हैं, और ये हमारी पावरी हो रही है।' यह वीडियो पाकिस्तानी कॉन्टेंट क्रिएटर Dananeer ने 6 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उनका पार्टी को 'पावरी' बोलना सोशल मीडिया को काफी पसंद आ रहा है।

'पावरी' यशराज मुखाते का जबरदस्त मैशअप

'पावरी' यशराज मुखाते का जबरदस्त मैशअप

पाकिस्तान से कोई फनी वीडियो वायरल हो और भारतीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स पीछे रहे ऐसा कैसे हो सकता है। 'पावरी' पर अब यशराज मुखाते ने जबरदस्त मैशअप वीडियो बनाया है। 'रसोड़े में कौन था' की तरह अब 'पावरी हो रही है' मैशअब वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो के बीच में यशराज ने अपनी भी आवाज को एड किया है। यशराज का ये मैशअप वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है।

'पार्टी नहीं सिर्फ पावरी करूंगा'

'पार्टी नहीं सिर्फ पावरी करूंगा'

यशराज मुखाते ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैशअप वीडियो को पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, आज से मैं पार्टी नहीं सिर्फ पावरी करूंगा, क्योंकि जो पार्टी करने में वो मजा नहीं जो पावरी करने में है। इंस्टाग्राम पर यशराज मुखाते के पावरी वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 लाख से भी ज्यादा यूजर्स द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो में यशराज ने भी डांस मूव किया है।

यह भी पढ़ें: Flashback 2020: 'रसोड़े में कौन था' से लेकर 'गो कोरोना गो' तक, देखें 2020 के टॉप Viral Videos की लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+