PM मोदी के खिलाफ FIR दर्ज कराना चाहती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, दिल्ली पुलिस ने ऐसे की बोलती बंद

Pakistani actress Sehar Shinwari: पाकिस्तान में हिंसा और आगजनी के बीच पाक एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

pakistani actress Sehar Shinwari

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी (Sehar shinwari) ने एक ऐसा ट्वीट किया जो चर्चाओं में है। सहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'पाक में अराजकता और आतंकवाद फैलाने' के लिए एफआईआर दर्ज करवाना चाहती हैं। अब दिल्ली पुलिस ने सहर शिनवारी के ट्वीट का जवाब दिया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी 09 मई को ट्वीट करते हुए लिखा, ''दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक किसी को पता है? मुझे भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के खिलाफ शिकायत दर्ज करनी है जो मेरे देश पाकिस्तान में अराजकता और आतंकवाद फैला रहे हैं। अगर भारतीय अदालतें स्वतंत्र हैं (जैसा कि वे दावा करते हैं) तो मुझे यकीन है कि भारत की सुप्रीम कोर्ट मुझे इंसाफ देगी।''

pakistani actress Sehar Shinwari

दिल्ली पुलिस ने सहर शिनवारी के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ''हमें डर है कि पाकिस्तान में अभी भी हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है। लेकिन हम जानना चाहेंगे कि जब आपके देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है तो आप ट्वीट कैसे कर रही हैं!''

पाकिस्तान के दूरसंचार विभाग की निगरानी करने वाली संस्था ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय के आदेशों पर मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित किया जा रहा है। वहीं ग्लोबल इंटरनेट मॉनिटर नेटब्लॉक्स ने कहा कि ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब भी पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दी गई है।

प्रोविजनल होम मिनिस्टर जियाउल्लाह लैंगोव ने कहा कि झड़पों में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और दक्षिणी शहर क्वेटा में छह पुलिस अधिकारियों सहित 12 लोग घायल हो गए। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान का माहौल खराब है। पाकिस्तान ज्यादातर इलाकों में इमरान खान के समर्थकों की पुलिस से झड़प हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+