जम्मू और कश्मीर के टॉड में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, मिला करारा जवाब
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित टाड गांव के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया है। सेना ने जानकारी दी कि आज रात 9.15 बजे इलाके में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। जानकारी दी गई कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब भारतीय सेना की ओर से दिया गया। इससे पहले राज्य के ही नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। शाम करीब पांच बजे सीजफायर तोड़ते हुए पाक की ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान उन्होंने मोर्टार से गोले भी दागे हैं।

हालांकि इससे भारतीय सुरक्षाबलों को किसी तरह की हानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई करता रहता है। नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर से उसने ऐसी ही कार्रवाई की है। आज नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीमापार से युद्धविराम का उल्लंघन किया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने मोर्टार के गोले भी दागे हैं।
बता दें कि जनवरी में भी नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया था। नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक बहुल इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग और गोले दागे थे। उस समय भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications