पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ के शाहपुर और केरनी सेक्टर में की गोलीबारी
श्रीनगर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने रात के 8 बजे जम्मू-कश्मीर की सीमा पर फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान सेना की तरफ से पुंछ सेक्टर में गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया है।

न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा। पुंछ के शाहपुर और केरनी सेक्टरों में पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। जिसका करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में फायरिंग की गई, जिसका तगड़ा जवाब सेना ने दिया।
वहीं बुधवार को सेना ने बालाकोट में पाकिस्तान की ओर से दागे गए 9 जिंदा मोर्टार को नष्ट किया था। इससे पहले बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया।बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार रातभर मोर्टार शेल दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जबाव दिया।












Click it and Unblock the Notifications