लहसुन-टमाटर के बाद पाकिस्तान ने बंद किया भारत से कॉटन का इम्पोर्ट
पाकिस्तान ने कॉटन, सब्जियों समेत खेती बाड़ी से जुड़ी कई चीजों को भारत से मंगाने पर रोक लगा दी है।
इस्लामाबाद। बार्डर पर तनाव पैदा करने के बाद अब पाकिस्तान ने कॉटन, सब्जियों समेत खेती बाड़ी से जुड़ी कई चीजों को भारत से मंगाने पर रोक लगा दी है, इससे पहले पाकिस्तान भारत से आने वाले अदरख-लहसुन और टमाटर की खरीद पर भी रोक लगा चुका है।
अखबार 'द डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी अफसरों ने ये कदम एलओसी के तनाव के कारण उठाया है। हालांकि कॉटन एजेंटस ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ प्रोटेक्शन (DPP) ने बिना कोई पूर्व सूचना के लिए कॉटन के इम्पोर्टर्स को बंद किया है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
मालूम हो कि उरी आतंकी हमले के बाद से ही एलओसी पर काफी तनाव चल रहा है। पाकिस्तान ने कई बार सीज फायर का उल्लंघन किया है। लगातार तनाव के ही कारण पाकिस्तान ने अक्टूबर में भारत से अदरख-लहसुन लेना बंद कर दिया था, पाकिस्तान ने अटारी से लहसुन और अदरख के 42 ट्रकों ये कहकर वापस किया था कि ये दोनों ही सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। इसके बाद उसने टमाटर की खरीद पर भी रोक लगाई।













Click it and Unblock the Notifications