'नैरेटिव क्वीन' या दुश्मन का मोहरा? – जानें Jyoti Malhotra केस के 15 खतरनाक खुलासे और 3 सफेद झूठ
Jyoti Malhotra Case Big Update: हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ सबूत अब इतने गहरे हो चुके हैं कि NIA भी हैरान है - वो सिर्फ वीडियो व्लॉगर नहीं, एक हाई-प्रोफाइल ISI नेटवर्क की एजेंट निकली। 2023 से लेकर अब तक पाकिस्तान के तीन टूर, वाघा बॉर्डर से लेकर पहलगाम तक की मूवमेंट, लाहौर पुलिस संग चाय, एन्क्रिप्टेड चैट्स, पाक दूतावास का ISI अधिकारी 'दानिश' उर्फ एहसान-उर-रहीम, और यहां तक कि एक पाकिस्तानी एजेंट से शादी की डील - ये सब केवल स्क्रीन के पीछे का वो खेल है, जो भारत की सुरक्षा को सीधा चुनौती दे रहा था।
अब तक की जांच में NIA को मिले 15 बड़े राज और पकड़े गए 3 सफेद झूठ, इस केस को भारत की सबसे चौंकाने वाली 'Narrative Warfare' जासूसी केस में बदल रहे हैं। आइए जानते हैं...

Jyoti Malhotra Case Big Updates अब तक के 15 सबसे बड़े खुलासे-
1. 2023 में पहली बार पाकिस्तान गई, वीजा पाक हाई कमीशन, दिल्ली से मिला।
2. अब तक कुल 3 बार पाकिस्तान यात्रा कर चुकी है।
3. लाहौर पुलिस के अफसरों के साथ चाय की महफिल में दिखी।
4. अटारी-वाघा बॉर्डर पर वीडियो बनाकर अपलोड किया, जिसमें सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी शामिल थी।
5. दो बार जम्मू-कश्मीर गई, जहां उसने LoC फेंसिंग और आर्मी मूवमेंट पर वीडियो बनाए।
6. भारत से बॉर्डर शेयर करने वाले सभी देशों- नेपाल, बांग्लादेश, अटारी-वाघा बॉर्डर- की यात्रा की।
7. ISI एजेंट्स से WhatsApp पर संपर्क के डिजिटल सबूत मिले।
8. पाक उच्चायोग के अफसर एहसान-उर-रहीम उर्फ 'दानिश' से करीबी संबंध, जो भारत से निष्कासित हुआ।
9. 22 अप्रैल के पहलगाम अटैक से पहले उसी रूट पर घूमती पाई गई।
10. WhatsApp, Telegram, Snapchat के जरिए इन्फॉर्मेशन भेजने के सबूत।
11. केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए ब्लैकआउट ऑपरेशन की डिटेल ISI तक पहुंचाई। (न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक)
12. 19 मई को NIA के बताया- 'मुझे पाकिस्तान का पक्ष रखने को कहा गया, ये अभिव्यक्ति की आजादी है।'
13. 20 मई को NIA के सामने कबूला कि वह ISI अफसरों से संपर्क में रही है।
14. 2021 में अरु वैली पहुंची, जो 2024 के बैसरन वैली अटैक के 17 किमी पास है।
15. ISI एजेंट अली हसन को WhatsApp पर कहा- 'मेरी शादी पाकिस्तान में करवा दो'।
Jyoti Malhotra 3 Lies: पकड़े गए 3 सबसे बड़े झूठ:
- दानिश से सिर्फ औपचारिक बातचीत का झूठ: फॉरेंसिक जांच में निकले प्राइवेट चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स, और लोकेशन हिस्ट्री से झूठ पकड़ा गया।
- चैट डिलीट की बात से इनकार: जब सवाल किया गया तो बोली, चैट गायब हो गई होंगी। लेकिन टेक टीम ने बताया कि जानबूझकर डिलीट की गई थीं।
- ISI अधिकारी अली हसन से संपर्क से साफ इनकार: डेटा रिकवरी और कॉल लॉग्स ने इस दावे को भी झूठा साबित कर दिया।
डिजिटल जाल और 'एन्क्रिप्टेड चैट्स' का खेल
ज्योति ने WhatsApp, Telegram और एक गुप्त एन्क्रिप्टेड एप का इस्तेमाल किया।
- डिसअपीयरिंग मैसेजेस,
- फाइल्स जो खुलने के बाद खुद मिट जाती थीं,
- और तस्वीरें जो स्क्रीनशॉट ब्लॉक करती थीं।
साफ है, मकसद था - सबूत न छोड़ा जाए। लेकिन डिजिटल फॉरेंसिक टीम ने काफी डेटा रिकवर कर लिया है।
Jyoti Malhotra Case Timeline: केस की टाइमलाइन:
- 15 मई: हिसार से गिरफ्तार
- 17 मई: कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड
- 18 मई: SP हिसार ने ISI कनेक्शन की पुष्टि की
- 19 मई: NIA द्वारा 7 घंटे की पूछताछ, चंडीगढ़
- 20 मई: पठानकोट में ज्योति को घटनास्थलों पर ले जाया गया।
Who is Jyoti Malhotra:कौन है ज्योति मल्होत्रा?
- 1992 में जन्म, हिसार
- डेढ़ साल की उम्र में मां छोड़कर चली गई।
- पिता फर्नीचर कारपेंटर, दादा-दादी ने पाला।
- कोविड में नौकरी गई, फिर बनी व्लॉगर
- 'Travel with Jo' नाम का YouTube चैनल बनाया
क्यों है ये केस राष्ट्रीय चेतावनी?
भारत में 6 दिन में पकड़े गए 14 संदिग्ध जासूस-जिनमें ज्योति अकेली महिला नहीं बल्कि डिजिटल प्रभाव वाली ट्रेंडिंग एजेंट है। ISI अब धर्म नहीं, 'डिजिटल पावर' को देख रही है। इस केस ने साफ कर दिया है कि अब जंग सिर्फ बॉर्डर पर नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन और YouTube वीडियो पर भी लड़ी जा रही है।
और इस जंग की सबसे खतरनाक 'ब्रांड एंबेसडर' बन चुकी थी - ज्योति मल्होत्रा।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications