गुजरात: अरब सागर में पाकिस्‍तानी सैनिकों ने भारतीय मछुआरों को बनाया निशाना, कोस्‍ट गार्ड ने बचाई जान

द्वारका। पाकिस्‍तान के सैनिकों ने रविवार शाम अरब सागर भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया है। पाकिस्‍तान मरींस के जवानों ने इंटरनेशनल मैरिटाइम बाउंड्री लाइन (आईएमबीएल) के करीब दो नावों पर फायरिंग की है। ओखा में हुई इस घटना में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया है। गुजरात पुलिस की तरफ से घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

indian-fishermen-pakistan.jpg

मछुआरो ने पार की सीमा

रविवार को देवभूमि द्वारका के ओखा से आने वाली दो फिशिंग बोट को आईएमबीएल पर निशाना बनाया है। माना जा रहा है कि नावों ने गलती से सीमा पार कर ली थी और इसके बाद पाकिस्‍तान मरींस ने मछुआरों पर फायरिंग कर दी। देवभूमि द्वारका के एसपी रोहन आनंद ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया, 'दो नाव जिन्‍होंने आईएमबीएल को पार किया था, वे पाकिस्‍तानी मरींस के सामने आ गई थीं और इसके बाद उन पर पाक की तरफ से फायरिंग हुई।' उन्‍होंने कहा कि जो भी जानकारी उन्‍हें मिली है उसके आधार पर इस बात का पता लगा है कि एक मछुआरा इसमें घायल हो गया है।

भेजा गया कोस्‍ट गार्ड का जहाज

एसपी रोहन आनंद ने बताया कि मछुआरों की तरफ से इंडियन कोस्‍ट गार्ड के रेडियो सेट्स पर मैसेज भेजे थे। आईसीजी ने पाकिस्‍तानी समकक्षों से संपर्क किया है। पाकिस्‍तान मरींस ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि उनके पास दो भारतीय नाव हैं। इसके बाद आईसीजी ने अपने जहाज अरिंजय को भेजा और फिर दोनों भारतीय नावों को सुरक्षित वापस लाया गया। गुजरात सरकार ने शनिवार को फिशिंग इंडस्‍ट्रीज को अनुमति दी है कि वह लॉकडाउन के बीच अपना काम शुरू कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+