दोस्त इमरान खान ने सिद्धू को भेजा करतारपुर साहिब का पहला पास, पूरी की ख्वाहिश
नई दिल्ली। पाकिस्तान के करतारपुर साहिब के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्योता भेजा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर साहिब के लिए पास भी पाक हाई कमीशन की ओर से जारी किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि करतारपुर साहिब के लिए जो पहला पास जारी किया गया है वह सिद्धू के लिए ही जारी किया गया है। इस पास के साथ सिद्धू को इमरान खान की ओर से निमंत्रण भी भेजा गया है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 9 नवंबर को करतारपुर कोरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए इमरान खान सिद्धू को न्योता भेजा है।

सिद्धू ने जाहिर की थी इच्छा
बता दें कि खुद नवजोत सिंह सिद्धू इस उद्घाटन समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इजाजत भी मांगी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने दोनों ही नेताओं को इस बाबत पत्र लिखा था। पाकिस्तान के सीनेटर फैसल जावद खान ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर सिद्धू को यह न्योता भेजा है। यही नहीं सिद्धू को फोन करके फैसल जावेद ने उन्हें करतारपुर आने का न्योता दिया है।

575 लोग जाएंगे
बता दें कि पाकिस्तान के करतारपुर साहिब आने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के अलावा 575 लोग उस लिस्ट में शामिल हैं जो करतारपुर साहिब जाने वाले लोगों की पहली लिस्ट में शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से 29 अक्टूबर को करतारपुर जाने वालों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।
इमरान खान ने साझा की तस्वीर
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर पर करतारपुर साहिब की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के समारोह के लिए करतारपुर को रिकॉर्ड वक्त में तैयार करने के लिए मैं अपनी सरकार को शुक्रिया कहना चाहता हूं।" उन्होंने कई ट्वीट उर्दू में किए हैं, जबकि दो में उन्होंने अंग्रेजी में अपनी बातें रखी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "करतारपुर सिख तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।"












Click it and Unblock the Notifications