गुरदासपुर में आतकी पाक से ही आये थे, नये सबूत आये सामने
नई दिल्ली। गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों के पीछ एक एक करके पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत सामने आते जा रहे हैं। आतंकियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि एक आतंकी ने जो दस्ताना पहना है उसपर मेड इन पाकिस्तान छपा हुआ है।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार जिन तीन आतंकियों ने गुरदासपुर पर हमला किया था उनमें से एक आतंकी के हाथ से जो दस्ताना बरामद हुआ है उसपर साफ-साफ मेड इन पाकिस्तान छपा हुआ है।
आतंकियों के पास से नाइट विजन डिवाईज भी मिली है जो अमेरिकी सरकार की है, जिससे इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि इन आतंकियों का अफगानिस्तान से संबंध है।
गौरतलब है कि हाल ही मे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा था कि तीनों आतंकी पाकिस्तान से भारत में हमला करने के लिए आये थे। जीपीएस की स्थिति से इस बात की पुष्टि भी हुई कि ये आतंकी पाकिस्तान से आये थे।












Click it and Unblock the Notifications