लता मंगेशकर के निधन पर इमोशनल हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, कहा- उनकी गीतों से सुकून मिलता था

नई दिल्ली, 6 फरवरी। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज किया गया। लता मंगेशकर के निधन पर न केवल हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तान में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। पड़ोसी देश से आम से लेकर खास लोगों ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी ट्वीट कर दुख का इजहार किया है।

 Pakistan PM Imran Khan extends condolences over the demise of Lata Mangeshkar

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि ये दुनिया के लिए क्षति हैं। दुनिया ने अपने सबसे बेहतरीन सिंगर्स को खो दिया है। इमरान खान ने ट्वीट कर लिखा कि लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया के महान सिंगर को खो दिया। उन्होंने लिखा कि उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया को आनंद मिलता था। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर भी आज लता मंगेशकर के निधन की खबर दिखाई गई। वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि लता मंगेशकर ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है। उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा।

आपको बता दें लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में हम सबको छोड़ ईश्वर के पास चली गईं। उन्होंने मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना से ग्रसित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आईसीयू में लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा था। खबरें आई कि उनके सेहत में सुधार हो रही है। लता मंगेशकर की टीम ने लोगों से उनके सेहत के लिए दुआ मांगने की अपील की, लेकिन आज अचानक उनके निधन की खबर आ गई, जिसके बाद पूरा देश शोक में डूब गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+