आखिरकार झुका पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए खोला अपना एयरस्पेस

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर पाकिस्तान से है, पड़ोसी देश ने भारतीयों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया। पीटीआई के मुताबिक मंगलवार सुबह पाकिस्तान ने भारत के नागरिक यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र से सारे प्रतिबंध हटा दिए हैं, जिसके बाद जल्द ही भारतीय विमानों की पाकिस्तान के वायुक्षेत्र में आवाजाही शुरू हो जाएगी।'

क्या है इस नरमी की वजह?

वैसे आपको बता दें कि पाकिस्तान की इस नरमी के पीछे उसके आर्थिक हालात हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान को एयरस्पेस बंद होने की वजह से करीब अरबों रूपए का नुकसान हुआ है इसलिए उसने आज ये कदम उठाया है, मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने कहा था कि जबतक भारत अग्रिम पोस्ट से अपने लड़ाकू विमानों को हटाएगा नहीं तब तक वो एयरस्पेस नहीं खोलेगा, फिलहाल आज उसने अपनी अकड़ को पीछे रख दिया है।

एयर इंडिया को काफी राहत मिलेगी

एयर इंडिया को काफी राहत मिलेगी

पाकिस्तान के इस कदम से भारी घाटे में चल रही एयर इंडिया को काफी राहत मिल सकती है क्योंकि लगभग 491 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान से गुजर रही एयर इंडिया को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण अपनी कई इंटरनेशनल उड़ानों का ट्रेफिक रूट बदलना पड़ा था लेकिन पाकिस्तान के इस कदम से उसे खर्चों में अब कमी आएगी।

पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने किया ऐलान

पीटीआई ने कहा है कि पाकिस्तान ने सभी एयरलाइनों को आज लगभग 12.41 बजे से अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति दी है। पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इंडियन टाइम के मुताबिक आज रात लगभग 12.41 पर एक नोटिस जारी करके ये ऐलान किया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र सभी प्रकार के नागरिकों के लिए खोल दिए गए हैं।

एयर स्ट्राइक के बाद बंद हुआ था हवाई क्षेत्र

एयर स्ट्राइक के बाद बंद हुआ था हवाई क्षेत्र

गौरतलब है कि फरवरी में पाकिस्तान की ओर से किए गए पुलवामा अटैक के बाद भारत ने जब उस पर एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद तिलमिलाए पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिसकी वजह भारतीय विमान कंपनियों को काफी घाटा उठाना पड़ा था, जिसमें इंडिगो और एयर इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+