PAK सेना का हेलीकॉप्टर LOC के 300 मीटर पास तक आकर लौटा: सेना

पाकिस्तानी सेना के उस हेलिकॉप्टर की तस्वीर भी सामने आई है

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में सीमा से लगे नागरिक जिलों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच सेना सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान सेना का एक हेलिकॉप्टर एलओसी के करीब 300 मीटर पास तक आकर लौट गया। पूंछ सीमा के पास हुई ये घटना बुधवार 9.45 से 10 बजे के बीच की है। सेना सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर पीओके के पलांदरी में देखा गया। इस दौरान किसी तरह की गोलीबारी की खबर नहीं है।

PAK सेना का हेलीकॉप्टर LOC के 300 मीटर पास तक आकर लौटा: सेना

पाकिस्तानी सेना के उस हेलिकॉप्टर की तस्वीर भी सामने आई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार उस पार से गोलीबारी कर रहा है लेकिन भारतीय जवान भी उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है।

मंगलवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में आरएस पुरा सेक्टर में 15 साल के एक लड़के समेत एक अन्य आम नागरिक की मौत हो गई है। पुंछ के कृष्णा घाटी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। वहीं सुचेतगढ़ में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान भी घायल हुआ है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू में नियंत्रण रेखा से लगे हुए इलाकों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+