बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन, सेना का मुंहतोड़ जवाब

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सीमा पर सीजफायर, सेना का मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। भारत अपने पड़ोसी देशों से परेशान है। कोरोना संकट के बीच एक ओर चीन लद्दाख सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है तो वहीं जम्मू कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के रजौरी सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी और मोटर्स दागे। शाम 6 बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

 Pakistan initiated an unprovoked ceasefire violation in Nowshera Sector of Rajouri in Jammu and Kashmir

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रजौरी और पुंछ जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग की। रजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की सेना की ओर से भारी गोलीबारी की गई। हालांकि पाकिस्तान को बारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आपको बता दें कि LoC पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर तोड़ने की हरकत लगातार जारी है। इससे पहले भी शनिवार को पाकिस्तान ने बारामूला इवाके में गोलीबारी की थी। सीजफीयर तोड़कर पाकिस्तानी सेना गोलीबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश करती रही है, लेकिन उसकी इन कोशिशों में हमारी सेना ने हमेशा पानी फेरा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+