भारत के विरोध के बाद पाक ने सिख लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन मामले में जांच के दिए आदेश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने एक सिख लड़की के अपहरण और जबरन इस्लाम धर्म में परिवर्तन के लिए मजबूर करने की खबरों की जांच का आदेश दिया है। पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब में सिख लड़की का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर उसके परिवार ने पाकिस्तान सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस मामले की जांच के लिए पाक पंजाब के कानून मंत्री राजा बशारत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। भारत ने इस घटना पर विरोध दर्ज कराया है।

pakistan has ordered a probe into reports of a Sikh girl forced to convert to Islam

रिपोर्टों के अनुसार, पंजाब (पाकिस्तान) के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुज़दार ने शनिवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। ननकाना पुलिस स्टेशन में इस मामले में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर एक को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात कुछ हथियारबंद लोग घर में घुसे और बंदूक की नोंक पर लड़की को बंधक बनाकर ले गए।पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया उसके बाद उसके साथ निकाह कर लिया। उधर पंजाब के गवर्नर मोहम्मद सरवर ने आज धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने वाली लड़की के पिता से मुलाकात की।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान में एक सिख लड़की का अपहरण कर उसे जबरन इस्लाम में धर्मांतरित किए जाने की खबरों पर शुक्रवार को निराशा जतायी और इस मामले में भारत तथा पाकिस्तान की सरकारों से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की। सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया कि वह इस्लामाबाद में अपने समकक्ष के साथ यह मुद्दा उठाएं। उन्होंने एक बयान में कहा कि धर्म एक निजी मामला है और इस तरह के जबरन धर्म परिवर्तन का किसी भी समाज में कोई स्थान नहीं है।

केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा कि सिख समुदाय दुनिया को बताएगा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के साथ क्या कर रहा है। बठिंडा की सांसद ने कहा, इस मुद्दे को उठाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि सिख लड़की को न्याय दिलाने के लिए खान पर दबाव बनाने की खातिर उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों का उपयोग करना चाहिए जो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मित्र हैं।

क्या है मामला
लाहौर से एक सिख ग्रंथी की बेटी को कथित तौर पर जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है। उसका ननकाना साहिब इलाके में एक मुस्लिम शख्स के साथ जबरन निकाह भी करवाया गया। लड़की कई दिनों से लापता थी। लड़की की उम्र 19 साल है और उसका नाम जगजीत कौर है। उसके पिता भगवान सिंह, गुरुद्वारा तंबू साहिब में ग्रंथी हैं। जगजीत को बंदूक की नोक पर इस्लाम कबूल करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+