#KulbhushanJadhav: पाक बोला, जाधव से मुलाकात का वादा पूरा किया

मोहम्मद फैजल ने बताया कि कुलभूषण जाधव ने मुलाकात के समय को बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था जिसको मान लिया गया और मुलाकात की अवधी 10 मिनट तक बढ़ा दी गई

नई दिल्ली। जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी उनसे मुलाकात की है। जिसके बाद पाकिस्तान विदेश मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये कॉन्‍सुलर एक्सेस नहीं था। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ.मोहम्‍मद फैजल ने कहा, पाक ने जाधव की मां और पत्‍नी को मिलने की इजाजत मानवीय आधार पर दी गई थी क्‍योंकि आज मोहम्‍मद जिन्‍ना का जन्‍मदिन हैं। फैजल ने बताया कि कुलभूषण जाधव से उसके परिवारवालों से मुलाकात के दौरान भारतीय अधिकारी जेपी सिंह भी मौजूद रहे।

#KulbhushanJadhav: पाक बोला, जाधव से मुलाकात का वादा पूरा किया

मोहम्मद फैजल ने बताया कि कुलभूषण जाधव ने मुलाकात के समय को बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था जिसको मान लिया गया और मुलाकात की अवधी 10 मिनट तक बढ़ा दी गई। पाकिस्‍तान ने इस मुलाकात के लिए जाधव के परिवार को 30 मिनट का समय दिया था। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मो. फैजल न कहा कि जाधव से उसके परिवार की मुलाकात कराने का वादा पाकिस्तान पूरा किया।

जासूस समझ कर पाकिस्तान सरकार द्वारा कैद किए जाने के बाद भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से सोमवार को उनकी मां और पत्नी ने मुलाकात की। इस मुलाकात के लिए कुलभूषण जाधव ने पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा किया है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें जाधव उनकी मां और पत्नी से मिलने देने के लिए पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा किया है। जाधव और उनके परिवार के बीच करीब 45 मिनट तक मुलाकात हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+