Pakistan based ott platform: पाकिस्तानी OTT प्लेटफॉर्म पर भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यों
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाकिस्तान के टीवी चैनल के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर भारत विरोधी कंटेंट प्रसारित किए जा रहे थे।

केंद्र सरकार ने भारत विरोधी सामग्री दिखाने पर पाकिस्तान के डिजिटल चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने सोमवार को आईटी नियम 2021 के तहत पाकिस्तान स्थित ओटीटी प्लेटफॉर्म विडली टीवी की वेबसाइट, दो मोबाइल एप्लिकेशन, चार सोशल मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी ऐप को बंद कर दिया है। बताया जाता है कि इन चैनलों पर वेबसीरीज के जरिए भारत विरोधी सामग्री दिखाई जाती थी।
इस संबंध में सूचना प्रसारण एवं मंत्रालय की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि इन डिजिटल चैनलों पर भारत की एकता-अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के साथ अन्य देशों के बीच आपसी रिश्तों को को लेकर गलत सामग्री प्रसारित की जा रही थी। इसके लिए मंत्रालय ने इन पर प्रसारित किए जा रहे कंटेंट को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की है। जिसे आप 5 प्वॉइंट में समझ सकते हैं......
1- आदेश में कहा गया है कि वेब सीरीज के शुरुआती क्रेडिट्स में भारतीय ध्वज के अशोक चक्र को जलते हुए दिखाया गया है।
2. केंद्र का कहना है कि वेब सीरीज भारत से संबंधित संवेदनशील ऐतिहासिक घटनाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहा था। जैसे ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस, ग्राहम स्टेंस नामक एक ईसाई मिशनरी की हत्या, मालेगांव विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट, सतलुज यमुना लिंक नहर से संबंधित अंतर-राज्य नदी जल विवाद आदि।
3- मंत्रालय ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म लोगों में भारत सरकार के खिलाफ नफरत को बढ़ावा देता रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन ब्लू स्टार के संदर्भ में अगली पीढ़ियों के लिए सिख लोगों उत्तेजित करना, भारतीय राज्य मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ प्रसारण, बाबरी मस्जिद के विध्वंस में सभी भारतीय राजनीतिक दलों का हाथ है। आदि तरह का कंटेंट प्रस्तुत किया जा रहा था।
4- रिपोर्ट के मुताबिक वेब सिरीज में "सेवक: द कन्फेशन्स" पर "भारत के प्रति सिख समुदाय के बीच अलगाववाद, असंतोष और मोहभंग को बढ़ावा देने" का आरोप है। साथ ही वेब सीरीज ऑपरेशन ब्लू स्टार को सिखों के नरसंहार के रूप में दिखाया गया था। इसके अलावा पंजाब पुलिस के सिखों को बिना पगड़ी के भी दिखाया गया है।
5- केंद्र सरकार ने कहा कि एक दृश्य में एक हिंदू पुजारी को यह घोषणा करते हुए दिखाया गया है कि हिंदू बच्चों को मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों को 'मारने' के लिए बड़ा होना होगा और मातृभूमि को उनके 'गंदे' अस्तित्व से मुक्त करना होगा। वहीं, एक अन्य दृश्य में "एक अन्य दृश्य में दावा किया गया है कि अनुसूचित जातियों को हिंदू बने रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों को सिखों के खिलाफ हिंदुओं द्वारा किए गए हमले के रूप में दिखाया गया था।
ये भी पढ़ें- Fresh Fish Dhaba: तालाब से सीधे प्लेट तक पहुंचेगी ताज़ी मछली, ग्राहकों को खूब भा रहा कॉन्सेप्ट












Click it and Unblock the Notifications