पुलवामा आतंकी हमले के बाद दिल्‍ली को निशाना बनाने की तैयारी में था जैश

Recommended Video

    Post Pulwama attack, Pak based terror group Jaish marked targets in Delhi-NCR: NIA । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मानें तो पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में हमलों के लिए कुछ टारगेट्स की पहचान की थी। एनआईए की मानें तो जैश के एक आतंकी इन हमलों के लिए दिल्‍ली में रेकी भी की थी। आपको बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया था।

    pulwama-attack-100

    दिल्‍ली के कई इलाकों की रेकी

    एजेंसी की तरफ से यह दावा उस चार्जशीट में किया गया है जिसे एनआईए कोर्ट में 16 सितंबर को पेश किया गया था। इस चार्जशीट में जैश के आतंकियों सज्‍जाद अहमद खान, तनवीर अहमद गनी, बिलाल अहम मीर और मुजफ्फर अहमद भट के नाम शामिल हैं। खान को इस वर्ष मार्च में पुरानी दिल्ली से खान को गिरफ्तार किया गया था और उस पर अहम सरकारी संस्‍थानों की रेकी करने का आरोप है। खान ने साउथ ब्‍लॉक, केंद्रीय सचिवालय और दिल्‍ली के इलाके जैसे सिविल लाइन्‍स, बीके दत्‍त कॉलोनी, कश्‍मीरी गेट, लोधी एस्‍टेट, मंडी हाउस, दरियागंज के अलावा गाजियाबाद की भी रेकी की थी। इसके बाद तीन और आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्‍मू-श्रीनगर हाइवे पर हुए आतंकी हमले को जैश के सुसाइड बॉम्‍बर ने अंजाम दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+