जम्मू कश्मीर: राजौरी के सुंदरबनी में पाकिस्तान सेना की फायरिंग में दो जवान शहीद
सोमवार शाम को पाकिस्तान की सेना की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित सुंदरबनी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान आर्मी की ओर से हुई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
राजौरी। सोमवार शाम को पाकिस्तान की सेना की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित सुंदरबनी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान आर्मी की ओर से हुई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। सुंदरबनी जम्मू डिविजन के राजौरी जिले में आता है और यहां सोमवार शाम पाकिस्तान की तरफ से इंडियन आर्मी की एलओसी पर स्थित फॉरवर्ड पोस्ट्स पर फायरिंग की।

दोनों शहीद जवान जम्मू के रहने वाले
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद की ओर से बताया गया, 'पाकिस्तान की सेना की ओर से छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों के साथ मोर्टार से सोमवार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर सुंदरबनी सेक्टर में स्थित फॉरवर्ड पोस्ट्स पर फायरिंग की गई। सेना की ओर से इसका जवाब दिया गया है।' उन्होंने आगे बताया कि इस फायरिंग में राइलफमैन विनोद सिंह और राइफलमैन जाकी शर्मा को गंभीर चोटें आईं और वह शहीद हो गए। 24 वर्षीय राइफलमैन विनोद सिंह जम्मू के अखनूर जिले के गांव दानापुर के रहने वाले थे। उनके घर में उनके पिता अजित सिंह हैं। 30 वर्षीय राइलफमैन जाकी शर्मा कठुआ जिले के हीरानगर के तहत आने वाले गांव सनाहिल के रहने वाले हैं। उनके घर में उनकी पत्नी रजनी देवी हैं।












Click it and Unblock the Notifications