कश्मीरी लोगों को मार्च के लिए उकसा रही पाक सेना, घाटी को अस्थिर करने की साजिश

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद राज्य के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी है। सरकार लगातार घाटी में जीवन को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर में लगातार गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहा है। खुफिया सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कश्मीरी लोगों को लाइन ऑफ कंट्रोल तक मार्च करवाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश में है।

Pakistan Army has planned a march involving locals from Kashmir to LoC on Oct 4

इंटेलीजेंस के मिले इनपुट्स के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तानी सेना की साजिश कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। इसके लिए पाक सेना ने 4 अक्टूबर को कश्मीरी लोगों को लाइन ऑफ कंट्रोल तक मार्च करवाने की कोशिश में है। इसके लिए पाकिस्तान लगातार पीओके से प्रयास कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अपनी साजिश में पीओके के लोगों का सहारा ले रही है। जानकारी के मुताबिक इस मार्च में जबरन लोगों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। बता दें कि आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठा रहा है, लेकिन हर जगह से उसके हाथ असफलता लग रही है। इसके साथ पाकिस्तान सीमा पर भारत में अशांति पैदा करने के लिए घुसपैठ कराने की कोशिश में लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+