जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाक सेना की गोलीबारी, दो शहरियों की मौत
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में दो आम शहरियों की मौत हो गई है। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए और गोली बरसाई गईं, जिसमें पांच आम शहरियों को गोली लगी। दो लोग, मोहम्मद असलम और अल्ताफ हुसैन की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना के जवान भी लगातार जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की सेना सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी कर घुसपैठ कराने की कोशिश करती रही है। इसमें वो लगातार रिहाइशी इलाकों और आम लोगों को भी निशाना बनाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications