आलिया भट्ट पर भड़की ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पराडा सॉन्ग से अपना म्यजिक वीडियो डेब्यू किया। इस डांस नंबर को फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने भी काफी पसंद किया है। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात पराडा सॉन्ग को लेकर आलिया भट्ट पर भड़की हुई हैं। मेहविश ने इस सॉन्ग को लेकर आलिया भट्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मेहविश हयात ने लगाया सॉन्ग चोरी का आरोप

मेहविश हयात ने लगाया सॉन्ग चोरी का आरोप

मेहविश का दावा है कि आलिया भट्ट का पराडा सॉन्ग पाकिस्तानी एलबम 'वाइटल साइन' के 'गोरे रंग का जमाना...' से मिलता-जुलता है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस सॉन्ग को लेकर अपनी भड़ास निकाली। मेहविश ने आलिया पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा, 'ये बहुत अजीब है, एक तरफ तो बॉलीवुड हर मौके पर पाकिस्तान को गालियां देता है, अपमान करता है। दूसरी तरफ वे लगातार हमारे सॉन्ग चुरा रहे हैं। कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी भुगतान से उन्हें कोई मतलब हीं नहीं है।'

पराडा सॉन्ग को लेकर आलिया पर भड़की पाक एक्ट्रेस

मेहविश ने पिछले दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को लेकर घेरा था। शाहरुख खान को टैग करते हुए मेहविश ने लिखा था,'अब क्या हम जाग सकते हैं, कॉफी सूंघ सकते हैं और बॉलीवुड का एजेंडा देख सकते हैं कि ये क्या है? शाहरुख खान, आप देशभक्त बनो, कोई भी आपको रोक नहीं रहा है- केवल हमारा अपमान करने की कीमत पर ऐसा मत करिए।'

बॉलीवुड पर पहले भी भड़की थी मेहविश

बॉलीवुड पर पहले भी भड़की थी मेहविश

मेहविश ने बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में पाकिस्तान की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया था। बता दें कि बार्ड ऑफ ब्लड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें भारत-पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के बीच टकराव देखने को मिलेगा। इमरान हाशमी और विनीत कुमार सिंह इसमें लीड रोल में हैं। मेहविश से पहले पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने बार्ड ऑफ ब्लड के कंटेट को लेकर शाहरुख खान पर निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+