सोशल मीडिया पर गाय की इस फोटो को देख लोग नहीं रोक पाए आंसू, क्रूरता की सभी हदें हुई पार
नई दिल्ली, अगस्त 30। हिंदुस्तान में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और सनातन धर्म में गाय की पूजा भी की जाती है, लेकिन उसी हिंदुस्तान में गाय की दुर्दशा की तस्वीरें हम रोजाना सड़कों पर देखते हैं। सड़कों गाय अक्सर कचरा खाती हुई दिखती हैं, जिसके लिए हम इंसान ही जिम्मेदार हैं, क्योंकि लोग अक्सर दूध नहीं देने वाली गाय को खुला छोड़ देते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गाय के साथ क्रूरता की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं।

इस फोटो को देख लोगों के अंदर है गुस्सा
ट्विटर पर @ErikSolheim नाम के एक यूजर ने इस फोटो को शेयर किया है और लिखा है, 'इस डिवाइस को स्पाइक्ड मज्जल कहते हैं। यह गाय माता के लिए काफी दर्दनाक होती है, इसके दर्द से बचने के लिए वो अपने बच्चे को दूर धकेल देती है। क्रूरता आज पशु कृषि का हिस्सा है यह उनमें से ही एक उदाहरण है।' आपको बता दें कि फोटो में देखा जा सकता है कि इस गाय के नाक में यह डिवाइस लगा रखा है।
गाय की आंखों में आंसू भी दिखे
इस फोटो को लेकर यूजर कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि क्या ये फोटो इंडिया की है? वहीं एक यूजर ने कहा कि ऐसी दर्दनाक फोटो को देखकर वाकई गुस्सा आता है, आखिर लोग इतना क्रू कैसे हो सकते हैं? आपको बता दें कि गाय की तकलीफ को इससे भी समझा जा सकता है कि गाय की आंखू में आंसू भी दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications