'इस दुल्हन की खामोशी, चीखों से भी दर्दनाक', पहलगाम हमले पर खौला भारतीयों का खून, कहा- 'ना भूलना, ना माफ करना'

Pahalgam Attack: 'ना हम कभी भूलेंगे और ना कभी माफ करेंगे...इन्होंने धर्म पूछकर मारा है'... ये भावनाएं सोशल मीडिया पर आज हर एक भारतीय की है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए हमले के बाद से सोशल मीडिया पर भारतीय गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

पहलगाम त्रासदी का चेहरा बनीं, उस नई नवेली दुल्हन की तस्वीर, जो अपने पति के लाश के पास खामोशी से बैठी है...उसकी खामोशी चीखों से ज्यादा दर्दनाक है। सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स ने तस्वीरें शेयर कर कहा है कि इस हमले का जवाब ऐसा होना चाहिए, जिसकी गूंज पूरे विश्व में हो...और आतंकी अगली बार ऐसा करना तो दूर...सोचने के पहले भी कांप जाए।

Pahalgam Attack

प्यार और अकल्पनीय खौफ को कैद करने वाली सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर दुख और गुस्से की लहर पैदा कर दी है। इस निर्मम हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो विदेशी यूएई और नेपाल से और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।

Take a Poll

सोशल मीडिया पर पहलगा आतंकी हमले को लेकर क्या बोले लोग?

पहलगाम आतंकी हमले पर बोले श्री श्री रवि शंकर ने कहा है कि, ये निंदा या आलोचना का समय नहीं है, ये बड़े एक्शन का समय है। अभी पूरे विश्व को एक साथ आना चाहिए और आतंकियों को उनकी असली जगह दिखानी चाहिए।

वैज्ञानिक और लेखक आनंद रंगनाथन ने कहा, ''आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इसीलिए पहलगाम के आतंकवादियों ने पर्यटकों के पहचान पत्र चेक किए, उनकी पैंट उतारी, उनसे कलमा पढ़ने को कहा और जो मुसलमान नहीं थे, उन्हें मार डाला। इतनी नफरत सीमा पार से नहीं आ सकती। यह एक ऐसी विचारधारा से आती है जो सीमाओं से परे है।''

कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, ''चाहे आप मानें या न मानें, उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वो एक हिंदू हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''जब तस्वीरें आत्मा को झकझोर दें और इंसानियत मरी हुई दिखाई दे, तब आह निकलती है अपने ही देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है।''

सैकड़ों यूजर ने हिंदुओं को टारगेट करके हमला करने की भी निंदा की है। उन्होंने लिखा है कि जात नहीं, उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा है। धर्म पूछकर गोली मारी गई है।

एक यूजर ने लिखा, ''PahalgamTerrorAttack इस बात की याद दिलाता है कि आतंक का भी एक धर्म होता है...पीड़ित लोग असहाय हिंदू थे और अपराधी कट्टरपंथी इस्लामवादी थे। लेकिन इस देश में अभी भी कुछ लोग हैं, जो गुमराह कर रहे हैं और उपदेश दे रहे हैं।''

एक अन्य यूजर ने पीड़ित महिला का वीडियो शेयर कर लिखा, ''ये कौन लोग हैं जो धर्म पूछकर गोली मार देते हैं। #Pahalgam में हुआ हमला, इजराइल पर हुए हमास के हमले से ज्यादा वीभत्स है। इनका उन्मूलन गाजा पट्टी जैसा करना होगा।''

फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मौजूद हैं और ग्राउंड जीरो से अपडेट ले रहे हैं। अमित शाह बैसरन इलाके में गए थे...जहां आतंकी हमला हुआ था। उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी मृतकों को श्रद्धांजलि देने श्रीनगर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+