सेंसर बोर्ड के सदस्य की राजनाथ सिंह को चिट्ठी, पद्मावती बनाने के लिए भंसाली पर हो देशद्रोह

सेंसर बोर्ड के सदस्य अर्जुन गुप्ता ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। गु्प्ता ने ये चिट्ठी भंसाली की नई फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद के बीच लिखी है।

Padmavati row CBFC member Arjun gupta letter to rajnath singh for action againest Sanjay Leela Bhansali

नई दिल्ली। सेंसर बोर्ड के सदस्य अर्जुन गुप्ता ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। गु्प्ता ने ये चिट्ठी भंसाली की नई फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद के बीच लिखी है। अर्जुन गुप्ता का कहना है कि फिल्म में इतिहास के साथ तोड़-मरोड़ की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। गुप्ता का कहना है कि भंसाली के खिलाफ सख्त एक्शन बहुत जरूरी है ताकि वो भविष्य में ऐसी फिल्में बनाने से बचें। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के कई राजघराने और कई दूसरे संगठन भी फिल्म को लेकर आपत्ति जता चुके हैं।

इससे पहले भाजपा ने चुनाव आयोग से गुजरात चुनाव तक फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की थी।चुनाव आयोग ने भाजपा की उस मांग को खारिज कर दिया। गुजरात के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आईके जडेजा ने बताया है कि गुजरात के 16 जिलों के राजपूत समाज ने फिल्म से भवानाओं को ठोस पहुंचने की बात कही थी, इसलिए उन्होंने फिल्म पर बैन की मांग की थी।

वहीं निर्माता संजय लीला भंसाली ने वीडियो रिलीज कर पद्मावती पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन के बीच कोई रोमांटिक सीन नहीं है। पद्मावती एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। बताते चलें कि फिल्म रानी पद्मावती के किरदर पर बनी है, इतिहासकार पद्मावती को सिर्फ एक काल्पनिक किरदार मानते हैं।

Padmavati row CBFC member Arjun gupta letter to rajnath singh for action against Sanjay Leela Bhansali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+