करणी सेना बोली, 'कहीं नहीं लिखा कि अलाउद्दीन खिलजी को पद्मावती से प्यार हुआ था'

नई दिल्ली। एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पद्मावती' पर करणी सेना ने हमला बोला है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद करणी सेना ने कहा कि फिल्म में अगर इतिहास के इतर चीजें दिखाई जाएंगी तो हम जरूर इसका विरोध करेंगे और फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

फिल्म को इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों को दिखाने के लिए कहा

'कहीं नहीं लिखा कि खिलजी को पद्मावती से प्यार हुआ था'

राजपूत समुदाय के संगठन श्रीराजपूत करणी सेना ने कहा है कि लगभग 20 दिन पहले भंसाली की टीम से किसी ने फोन किया था और हमें फिल्म देखने के लिए कहा था लेकिन, हमने उन्हें फिल्म को इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों को दिखाने के लिए कहा।

उसके बाद से हमारी उनसे बात नहीं हुई लेकिन हमें इतना पता है कि इतिहास में कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि अलाउद्दीन खिलजी को पद्मावती से प्यार हुआ था। अगर पद्मावती को बदनाम किया गया तो ये बर्दाश्त नहीं होगा।

इतिहासकारों की टिप्पणी और प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल हम इतिहासकारों की टिप्पणी और प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इतना तय है कि तथ्यों की छेड़छाड़ को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गौरतलब है कि भंसाली की फिल्म 'पद्मवती' का करणी सेना पहले से ही विरोध कर रही हैं। जननवरी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भंसाली की 'पद्मवती' की टीम के लोगों को नुकसान भी पहुंचाया था और सेट पर तोड़-फोड़ भी की थी। गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+