Coronavirus: पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

चंडीगढ़। स्वर्ण मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' ज्ञानी निर्मल सिंह का आज सुबह निधन हो गया। निर्मल सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। बुधवार को उनको कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 62 साल के निर्मल के निधन की जानकारी पंजाब के आपदा प्रबंधन के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिंधु ने मीडिया को दी।

Recommended Video

    Covid-19: Gurbani maestro Nirmal Singh की Coronavirus से मौत | वनइंडिया हिंदी
    Padma Shri awardee and former Hazuri Raagi at Golden Temple Nirmal singh dies of coronavirus

    रिपोर्ट के मुताबिक, निर्मल सिंह फरवरी में विदेश से लौटे थे और उन्होंने कई धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की थी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में टेस्ट के दौरान उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। निर्मल सिंह को 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया थ। बताया जा रहा है कि 29 फरवरी को तबलावदक जाकिर हुसैन के साथ भी उन्होंने स्वर्ण मंदिर में एक कार्यक्रम किया था।

    भारत में कोरोना वायरस से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1834 हो गई है, इसमें 144 ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 437 रही है।

    दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज कोरोना वायरस का सबसे बड़े हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से अब इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों को पकड़ा जा रहा है और उनको इलाज के लिए अलग किया जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन है। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने की बार-बार अपील की जा रही है। वहीं, लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा जा रहा है। आज लॉकडाउन का 9वां दिन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+