इस अभिनेत्री ने शेयर की खौफनाक आपबीती, बताया- 7 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, ब्‍यॉफ्रेंड ने किया 'डेट रेप'

नई दिल्‍ली। बीते दिनों में कई हस्तियों ने अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न की घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब इसी लिस्‍ट में नया नाम जुड गया मॉडल-अभिनेत्री पद्म लक्ष्‍मी का। अपने साथ हुए हैवानियत की घटना को साझा करने के लिए पद्म लक्ष्‍मी ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर का सहारा लिया है। पद्म लक्ष्‍मी ने ट्वीट कर शेयर किया है कि अपने साथ हुए उत्‍पीड़न की घटना के संबंध में उन्‍होंने क्‍यों नहीं कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई। आगे की बात बताने से पहले आपको बता दें कि चेन्‍नई से संबंध रखने वाली पद्म लक्ष्‍मी ने ग्‍लैमर की दुनिया में अपनी पहचान एक सुपर मॉडल के रूप में बनाई है। उन्‍होंने अमेरिका और यूरोप में काम किया है। ब्रिटिश-भारतीय उपन्‍यासकार सलमाल रुश्‍दी की पत्‍नी रह चुकीं पद्म लक्ष्‍मी ने वेस्‍टलैंड, पाइरेट्सरू ब्‍लड ब्रदर्स, बूम और द मिस्‍ट्रेस ऑफ स्‍पाइसेस में अपनी अभिनय क्षमता भी दिखा चुकी हैं। इससे पहले सलमान रुश्‍दी से संबंधों के बारे में (पद्म लद्वमी ने सलमान रुश्‍दी को सेक्‍स का लती बताया था) बोल कर सुर्खियों में आई थीं। अब विस्‍तार से जानिए क्‍या कहा है पद्म लक्ष्‍मी ने यौन उत्‍पीड़न के बारे में

मैं 7 साल की थी जब मेरी मां के दूसरे पति के रिश्‍तेदार ने किया यौन उत्‍पीड़न

मैं 7 साल की थी जब मेरी मां के दूसरे पति के रिश्‍तेदार ने किया यौन उत्‍पीड़न

पद्म लक्ष्‍मी ने बताया कि जब वो 7 साल की थीं तब उनकी मां के दूसरे पति के एक रिश्‍तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। मैंने इस बारे में अपनी मां से बताया लेकिन मुझे वहां से दूर भेज दिया गया। इसके बाद जब मैं 16 साल की थी और वर्जिन थी तो मेरे ब्‍वॉयफ्रेंड ने मेरा उत्‍पीड़न किया। बात 80 के दशक की है और उस वक्‍त 'डेट रेप' पर चर्चा नहीं होती थी। मैं काफी सहम गई थी और शर्मिंदा थी।

23 की उम्र में तीसरी बार हुआ उत्‍पीड़न

23 की उम्र में तीसरी बार हुआ उत्‍पीड़न

#WhyIDidntReport हैशटैग से पद्म लक्ष्‍मी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 23 की उम्र में मेरा तीसरी बार उत्‍पीड़न हुआ। उस वक्‍त मैं काफी डर गई थी क्‍योंकि मेरे साथ या मेरे पास मेरा कोई नहीं था। मुझे लगता था कि अगर मैं फिर किसी को कहूंगी तो कोई मेरा यकीन नहीं करेगा।

दर्दनाक फिजिकल रिलेशनशिप के चलते करानी पड़ी थी सर्जरी

दर्दनाक फिजिकल रिलेशनशिप के चलते करानी पड़ी थी सर्जरी

पद्म लक्ष्मी की सलमान रुश्‍दी से पहली मुलाकात 1999 में हुई थी। शादी के वक्त सलमान रुश्दी 51 साल के थे और अपनी तीसरी पत्नी के साथ तलाक लिया था जबकि लक्ष्मी उस वक्त केवल 28 साल की थीं। तलाक के बाद लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने उनके साथ रहने की बेहद कोशिश की लेकिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।" बकौल पद्म लक्ष्मी, "सलमान के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बेहद दर्दनाक रहा। जब मैं उन्हें मना करती तो कहते कितनी आसानी से तुम बहाना बना लेती हो। इस दर्द की वजह से मेरे शरीर में अंदरूनी बीमारी हो गई। जिसके कारण मुझे 5 घंटे की सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+