Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण, यहां देखें सम्मानित लोगों की लिस्ट

पद्म विभूषण पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इसके मुताबिक ORS के जनक दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है।

Mulayam singh yadav

Padma Awards 2023 , गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की तरह पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पद्म पुरस्कार - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा, ORS के अग्रणी दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।

2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI की श्रेणी के 2 और 7 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा।

Padma Awards 2023 announced, see list here

दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत ओआरएस अग्रणी दिलीप महालानबिस और एस एम कृष्णा पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे।सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के 9 पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत), RRR फिल्म के संगीतकार एम.एम. कीरवानी, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन पद्म श्री पाने वालों में शामिल हैं।

Padma Awards 2023 announced, see list here

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान हर बार की तरह किया। इस बार कुल 26 लोगों को इस अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। दिलीप महालनोबिस को कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करेंगीं। उन्हें ORS की खोज के लिए इस अवार्ड्स से नवाजा गया है।

3 दशकों से अधिक समय से मिज़ो सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने वाले आइज़वाल के मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

जलपाईगुड़ी के 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2023 announced, see list here

प्रख्यात नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा।

चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को कला (लोक संगीत) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

गढ़चिरौली के जादीपट्टी रंगभूमि कलाकार परशुराम कोमाजी खुने को कला (रंगमंच) के क्षेत्र में पद्म श्री से नवाज़ा जाएगा।

पिछले 200 वर्षों से कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद ज़ाज़ को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट-

पद्म विभूषण

1- मुलायम सिंह यादव

2- डॉ दिलीप महलानाबीस

पद्मश्री

1. रतन चंद्राकर
2. हीरा बाई लोबी
3. मुनीश्वर चंद्र डावर
4. रामकुइवांगबे न्यूमे
5. वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
6. शंकुरत्री चंद्रशेखर
7. वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां
8. तुला राम उप्रेती
9. नेकराम शर्मा
10. जनम सिंह सोय
11. धनीराम तोतो
12. बी रामकृष्ण रेड्डी
13. अजय कुमार मंडावी
14. रानी मचैया
15. के सी रनरेमसंगी
16. राइजिंगबोर कुर्कलंग
17. मंगला कांति रॉय
18. मोआ सुबोंग
19. मुनिवेंकटप्पा
20. डोमार सिंह कुंवर
21. परशुराम कोमाजी खुने
22. गुलाम मुहम्मद जाज
23. भानुभाई चित्रा
24. परेश राठवा
25. कपिल देव प्रसाद

ये भी पढ़ें- 7 राज्यों से होकर दून पहुंची प्रगति से प्रकृति पथ यात्रा, सीएम धामी ने पद्म भूषण डॉ अनिल जोशी को किया सम्मानित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+