BJP नेता ने रेलवे अधिकारी से फोन पर कहा- 'तुम्हारा बाप बोल रहे हैं'

भाजपा के नेता ने रेलवे के रेस्ट हाउस में एसी और टीवी की दिक्कत बताने के लिए फोन किया तो डिविजनल मैनेजर से अभद्रता से बात की।

नई दिल्ली। रेलवे की यात्री सुविधा समिति में सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय रेलवे के अधिकारियों से अभद्रता से बात की है।

एक ऑडियो क्लिप के जरिए यह मामला सामने आया है। आरोप है कि पीएसी में भाजपा के तीन सदस्यों में से एक ने रेलवे के अधिकारी से अभद्रता से बात की और धमकाया। जिसके बाद रेलवे ने हेड्क्वार्टर को चिट्ठी लिख कर शिकायत दर्ज कराई है।

BJP नेता ने रेलवे अधिकारी से फोन पर कहा- 'तुम्हारा बाप बोल रहे हैं'

ये थे तीन नेता

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के तीन नेता अशोक त्रिपाठी, इरफान अहमद और एलपी जयसवाल, उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार (5 मई) को सुबह यात्रियों को मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं की जांच करने पहुंचे थे।

गुरुवार (4 मई) की रात ही वो मुरादाबाद पहुंचे जिन्हें नॉर्दन रेलवे के मुरादाबाद रेस्ट हाउस मे रहने का इंतमाम किया गया। इरफान अहमद भाजपा की अल्पसंख्यक इकाई के नेता हैं।

जब कहा तुम्हारे बाप..

आरोप है कि उसी रात करीब 2 बजे रेस्ट हाउस में टीवी ना चलने पर नाराज पीएसी के सदस्य अशोक त्रिपाठी ने डिवीजनल इंजीनियर अमित कुमार को फोन करके धमकाया और कहा तुम्हारा बाप बोल रहे हैं।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उन्हें मिली एक ऑडियो क्लिप में अशोक कमरे में एसी ना चलने पर भी नाराज थे। हालांकि सुबह जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो वहां ऐसी चल रहा था।

ये हैं पीएसी के अधिकार

हालांकि अशोक ने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायत गलत और बेबुनियाद है साथ ही आधी अधूरी बात बताई जा रही है। वहीं स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने हेडक्वार्टर को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि इस तरह के रवैये से अधिकारियों का मनोबल कम हुआ है।

बता दें कि पीएसी रेलवे मंत्री गठित करते हैं साथ ही इसके सदस्यों को मासिक तनख्वाह के साथ-साथ परिवार के साथ यात्रा करने के लिए फर्स्ट एसी का पास भी मुहैया कराया जाता है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+