जेल में ही रहेंगे पी चिदंबरम, कोर्ट ने 13 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में अदालत ने कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। बुधवार को दिल्ली के रोज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के मामले की सुनवाई की। ईडी की ओर से कस्टडी मांगी गई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में 13 नवंबर तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया। वहीं अदालत ने ईडी की चिदंबरम की एक दिन की रिमांड की अर्जी को भी खारिज कर दिया।

P Chidambaram sent to ED judicial custody till 13th November in INX media case

अदालत ने पिछली सुनवाई पर चिदंबरम को 30 अक्टूबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा था। आज हिरासत की समय सीमा खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया। जहां कोर्ट ने पी चिदंबरम को 14 दिन के लिए उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से चिदंबरम जेल में हैं। 2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में गिरफ्तार पी चिदंबरम इस समय जेल में हैं। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+