न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा, मुझे केवल इकनॉमी की चिंता है
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत से राहत नहीं मिली। चिदंबरम को 19 सितंबर तक तिहाड़ जेल में रहना होगा। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जब मीडिया ने उनसे न्यायिक हिरासत के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, फिलहाल मुझे केवल अर्थव्यवस्था की चिंता है। बता दें कि, 2 दिन की सीबीआई कस्टडी खत्म होने के बाद एजेंसी ने चिदंबरम को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया।

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट के आदेश के बाद चिदंबरम को तिहाड़ सेन्ट्रल जेल भेजा जाएगा। स्पेशल जज अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल की उस दलील को खारिज कर दिया कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में नहीं भेजा जाना चाहिए।
इससे पहले कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर चिदंबरम से पूछा गया कि आप क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा- मुझे केवल इकोनॉमी की चिंता है। पी चिदंबरम ने कोर्ट में आवेदन दिया था कि न्यायिक हिरासत में मुझे बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इस बीच चिदंबरम के वकीलों ने कोर्ट में आवेदन दिया कि चिदंबरम ईडी के समक्ष सरेंडर करना चाहते हैं। इस मामले में कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। इस पर 12 सितंबर को सुनवाई होगी।
इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी से अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया। चिदंबरम की याचिका को खारिज करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा, 'आमतौर पर आर्थिक अपराधों में अग्रिम जमानत नहीं दी जाती है। तथ्यों और परिस्थितियों पर ध्यान रखते हुए यह केस अग्रिम जमानत के लिए उपयुक्त नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications