Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'...सनातन धर्म पर चर्चा नहीं, वन नेशन-वन इलेक्शन संविधान पर हमला', CWC की बैठक में कांग्रेस की बड़ी बातें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस में लगातार मंथन का दौर चल रहा है। शनिवार को हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के पहले दिन पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीति समेत कांग्रेस ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने मीटिंग के एजेंडे को क्लियर करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने वन नेशन- वन इलेक्शन समेत संसद के विशेष सत्र में कुछ संविधान बिल को लेकर चर्चा की। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार इस तरह के संविधान संसोधनों के जरिए सीधे संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र के इस तरह के प्रयास संघवाद के भी खिलाफ हैं।

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन की चर्चा के बाद प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों से सवालों के जवाब देते हुए कई बड़ी बातें कहीं। सनातन धर्म को लेकर विवाद पर सवाल के जवाब में सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। क्योंकि कांग्रेस पहले ही साफ कह चुकी है कि हम सर्व धर्म समभाव में विश्वास रखते हैं और हम अपने सिंद्धांतों पर ही कायम हैं। कांग्रेस दशकों से यही स्टैंड रहा है।

P Chidambaram over CWC meeting

कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान पर हमला है। हम इसे खारिज करते हैं। यह संघवाद पर हमला है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता होगी। बीजेपी जानती है कि उसके पास इस संशोधन का पारित करने के लिए पर्याप्त संख्य़ा नहीं है। फिर भी अगर वे एक देश, एक चुनाव की के 'मृगतृष्णा' को आगे बढ़ाती है, तो यह केवल महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने और एक झूठी कहानी बनाने के लिए होगा।"

वहीं सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयानों के उपजे विवाद को लेकर सवाल पर कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम ने अपनी पार्टी की स्टैंड क्लियर किया। उन्होंने कहा," सीडब्ल्यूसी बैठक में सनातन धर्म पर कोई चर्चा नहीं हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म पर किसी भी विवाद में फंसने को तैयार नहीं है। कांग्रेस 'सर्व धर्म समभाव' और हम उस स्थिति पर कायम हैं। कई दशकों से कांग्रेस पार्टी की लगातार यही स्टैंड रहा है और हम उसी मुद्दे पर कायम है। कांग्रेस किसी भी विवाद में नहीं पड़ रही है।"

चिदंबरम ने कहा कि 'देश में संविधान और संघीय ढांचे को चुनौती दी जा रही है। संघवाद को कमजोर किया जा रहा है। राज्य सरकारों को राजस्व में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है या फिर कम दिया जा रहा है। राज्य सरकारों को उनके काम नहीं करने दिए जा रहे हैं।'

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश गंभीर आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। हिंसा की घटनाएं भारत की छवि को खराब कर रही हैं। जबकि भाजपा "आग में घी" डालने का काम रही है। उन्होंने कहा देश में समाज के वंचित वर्गों के लिए पार्टी स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और खाद्य सुरक्षा के अधिकार को सुरक्षित करने के लिए जाति सर्वेक्षण के साथ-साथ जनगणना प्रक्रिया की तत्काल शुरुआत करने की आवश्यकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+