ऑक्सफोर्ड यूनियन ने स्थगित किया ममता बनर्जी का संबोधन, पार्टी ने बताया राजनीतिक दवाब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को ' द ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट' को ऑनलाइन संबोधित करने वाली थीं। लेकिन ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी ने बुधवार को अप्रत्याशित ''परिस्थितियों'' का हवाला देकर अंतिम समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित डिजिटल संबोधन को स्थगित कर दिया। पार्टी ने इस कार्यक्रम को स्थगित किए जाने के पीछे राजनीतिक दवाब बताया है।

Oxford Union Debating Society postpone a scheduled virtual address by West Bengal CM Mamata Banerjee

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ममता बनर्जी दोपहर करीब ढाई बजे ' द ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट' को संबोधित करने वाली पहली भारतीय महिला मुख्यमंत्री बनने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी के आयोजकों ने करीब 1 बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान कर दिया। कार्यक्रम स्थगित किए जाने की सूचना देते हुए राज्य के गृह विभाग ने ट्विटर पर लिखा, आज दोपहर अचानक आयोजकों ने अंतिम समय में कार्यक्रम स्थगित करके उसे रीशेड्यूल कर दिया है।

राज्य के गृह विभाग ने ट्वीट कर बताया कि, कार्यक्रम रद्द करने की सूचना आयोजकों की ओर से टेलीफोन के माध्यम से दी गई थी। उन्होंने इसके लिये तत्काल पैदा हुईं अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला दिया। ऑक्सफोर्ड यूनियन का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। संबोधन को रद्द किए जाने से नाराज टीएमसी नेतृत्व ने दावा किया कि यह फैसला लेने के लिये आयोजकों पर ''राजनीतिक दबाव'' डाला गया होगा। ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी ने सरकार को भेजे ईमेल में लिखा, 'हमारे दर्शकों ने बेशुमार प्रश्न भेजे और हम उन प्रश्नों का चुनाव कर रहे हैं। कभी-कभी हालात पर आपका बस नहीं चलता।

टीएमसी के एक वरिष्ठ सांसद ने बताया कि, यह अभूतपूर्व है...महीनों पहले तय हो चुके कार्यक्रम को शुरु होने से कुछ ही मिनट पहले स्थगित कर दिया जाता है। जोकि चौंकाने वाला है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी टीएमसी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं के अंतिम समय पर रद्द किया जा चुका है। इससे पहले, 2018 में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर शिकागो में ममता बनर्जी के एक कार्यक्रम, चीन की प्रस्तावित यात्रा और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में उनके संबोधन को अंतिम समय में रद्द किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+