2021 की तिमाही तक जनता तक पहुंच जाएगी आक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन Covishield, जानें क्या होगी कीमत
2021 की तिमाही तक जनता तक पहुंच जाएगी आक्सफोर्ड की कोरोनावायरस वैक्सीन covishield, जानें क्या होगी कीमत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इस महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार करने की होड़ मची हुई है। वैक्सीन बनाने की रेस में अमेरिका, बिट्रेन, चाइना रुस और भारत भी शामिल है। अमेरिका, भारत समेत अन्य कई देशों को वैक्सीन बनाने में कामयाबी मिलती नजर आ रही हैं। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार वैक्सीन इस दौड़ में सबसे आगे चल रही है। बीते सोमवार को ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन के बारे में बताया गया कि पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में ये वैक्सीन सफल रही।


अदार पूनावाला ने बोलाी ये बात
बता दें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के बाद भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसके उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने अपने साक्षात्कार में बताया कि एस्ट्राजेनका के साथ अरेंजमेंटके चलते अगले एक साल में कोविडशील्ड वैक्सीन की एक बिलियन खुराक हम बना लेंगे। यह डोज भारत में निम्नऔर मध्यम आय वाले देशों के लिए होंगी।

कोविशिल्ड वैक्सीन की एक बिलियन खुराक की जाएगी तैयार
पूनावाला ने कहा कि हम ये वैक्सीन का निर्माण व्यक्तिगत जोखिम पर कुछ लाख खुराक का उत्पादन आरंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में सफलता हासिल हुई है जिसके आधार पर हम इस साल में नवंबर माह तक इसे लांच करने की उम्मीद कर रहे है। पूनावाला ने कहा कि भारत में ये वैक्सीन 2021 की तिमाही तक लोगों तक पहुंचना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एस्ट्राजेनेका के साथ व्यवस्था के अनुसार, एसआईआई भारत और अन्य निम्न-मध्यम-आय वाले देशों (जीएवीआई देशों) के लिए अगले एक साल में कोविशिल्ड वैक्सीन की एक बिलियन खुराक बना देगा।

वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल अगस्त 2020 में आरंभ होने की उम्मीद है
पूनावाला ने कहा कि भारत में भी इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए कंपनी भारतीय औषधि महानियंत्रक को आवेदन करेगी। जैसे ही आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल मिलेंगे हम बड़ी मात्रा में निर्माण आरंभ कर देंगे। उन्होंनें बताया कि उनकी कंपनी हर महीने लगभग 6 से 7 करोड़ वैक्सीन डोज का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि जो बात में 100 मिलियन डोज तक जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक 30 से 40 करोड़ डोज हम तैयार करना चाहते हैं। पूनावाला के अनुसार भारत में ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल अगस्त 2020 में आरंभ होने की उम्मीद है। भारत में लगभग 5 हजार रोगियों को देने की योजना बना रहे हैं।

पूनावाला ने बताई ये अनुमानित कीमत
वैक्सीन का मूल्य क्या होगा इसको लेकर पूनावाला ने कहा कि अभी वैक्सीन की कीमत के बारे में कुछ कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारी कंपनी इसकी कीमत 1 हजार रुपय से कम रखेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रभावशाली और सस्ती वैक्सीन उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस बात की भी संभावना जतायी कि ये वैक्सीन सरकारों द्वारा खरीदी जाएंगी और बिना किसी शुल्क के वितरित की जाएंगी।

अभी इस परीक्षण से गुजरना है बाकी
Oxford की Covid-19 AstraZeneca वैक्सीन भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में चरण 2/3 परीक्षणों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि हम देश के 11-12 अस्पतालों में लाइसेंसी ट्रायल के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं। परीक्षणों के सकारात्मक परिणाम के बाद और एक बार जब हमें अपेक्षित मंजूरी मिल जाती है, तो हम पूरे भारत और जीएवीआई देशों (60-70 देशों) में वितरण शुरू कर देंगे।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications