वाघा बॉर्डर पर आतंकी हमला, ब्लास्ट में 49 लोगों की मौत 70 घायल
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर पर आतंकी हमले के पास 49 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों ने बॉर्डर पर भीषण ब्लास्ट किया। हमला का वक्त चुनकर रखा गया था। आतंकियों ने हमले के लिए वाघा बॉर्डर पर फ्लैग होस्टिंग सेरिमनी को चुना।

इस ब्लास्ट में करीब 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस फिदायीन हमले को आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्लास्ट में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं मरने वालों की तादात और बढ़ सकती है। बीएसएफ ने जानकारी दी है कि इस ब्लास्ट से भारत की तरफ किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस ब्लास्ट में घायल हए लोगों को लाहौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लाहौर के सभी अस्पतालों में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications