BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ भाषण के खिलाफ 100 से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने लिखा ओपन लेटर, कार्रवाई की मांग
ध्य प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपनी गरिमा बचाने के लिए 'अपने चाकुओं की धार तेज रखने' का आग्रह किया था। सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।

Pragya Thakur: 100 से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ ओपन लेटर लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कर्नाटक में उनके कथित भड़काऊ भाषण को लेकर कार्रवाई की मांग की है। नौकरशाहों ने दावा किया कि यह "गैर-हिंदू समुदायों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला" है। वहीं, इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ भाषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपनी गरिमा बचाने के लिए 'अपने चाकुओं की धार तेज रखने' का आग्रह किया था। सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। भाजपा सांसद ने कहा कि जो कोई भी "हमारे घर में घुसपैठ करता है" उसे करारा जवाब दिया जाए। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के एचएस सुंदरेश की शिकायत के आधार पर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा लोकसभा सांसद के खिलाफ शिवमोगा में आईपीसी की धारा- 153ए, 153बी, 268, 295ए, 298, 504 और 508 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Recommended Video

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के भड़काऊ भाषण के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख करने का फैसला किया था। जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक समारोह में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी नफरत फैलाने वाले भाषण का एक स्पष्ट उदाहरण है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि कर्नाटक में की गई भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की टिप्पणी नफरत भरे भाषण का एक स्पष्ट उदाहरण है और मैं उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी स्पष्ट रूप से समाज को विभाजित करने की कोशिश करती है। जबकि दावा किया गया है कि स्थानीय पुलिस दक्षिणी राज्य में भाजपा के सत्ता में होने के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें- Kanhaiya Kumar ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर कसा तंज, बोले- 'यह कैसी साध्वी हैं...?'












Click it and Unblock the Notifications