Kanhaiya Kumar ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर कसा तंज, बोले- 'यह कैसी साध्वी हैं...?'
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि धारदार चाकू रखों।

Kanhaiya Kumar: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने हाल ही में 'चाकुओं को धारदार' करने की सलाह दी थी, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान पर कांग्रेस (congress) ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तो वहीं, मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने भी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर तीखा तंज सका है।
कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'संत प्रवृति वाले लोग कभी भी हिंसा की बात नहीं करते। वे कभी भी नफरत वाली भाषा (हेट स्पीच) का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बल्कि वे लोगों को बांटने की बजाय केवल उन्हें जोड़ने की बात करते हैं। लेकिन साध्वी प्रज्ञा बिल्कुल उलटा कर रही है।
कन्हैया कुमार ने कहा, 'साध्वी प्रज्ञा लोगों से कह रही है कि घर में धारदार चाकू रखें। वे किस तरह की साध्वी हैं, समझ नहीं आ रहा।' इस दौरान कन्हैया कुमार ने मुंबई में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने इस बयान से ने देश के गृह मंत्री अमित शाह का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। क्योंकि देश में सुरक्षा सुनिश्चित करना गृहमंत्री की जिम्मेदारी है। इसलिए मुझे लगता है कि साध्वी यह कहने की कोशिश कर रही हैं कि गृह मंत्री बेकार हैं इसलिए हम सभी को अपने चाकुओं को तेज करने की जरूरत है।
इस दौरान कन्हैया कुमार ने सवाल करते हुए कहा, 'मैं यहां खड़े सभी पुलिस कर्मियों से पूछना चाहता हूं कि चाकू को तेज करना हमारा कर्तव्य है। सुरक्षा बल क्या करेंगे, या अगर हम चाकू को तेज करने का काम करेंगे तो कानून क्या करेगा? हमने गृहमंत्री को क्यों नियुक्त किया है, केवल अपने बेटे को बीसीसीआई प्रमुख बनाने के लिए।' इस दौरान कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की नींव और भाईचारे को बचाने निकले हैं।
आपको बता दें कि 25 दिसंबर को बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कर्नाटक के शिवमोग्गा में हिंदू जागण वेदिक के वार्षिक सम्मेलन में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा, 'अपने घरों में हथियार रखो, और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू, धारदार करवाओ... पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए जब... आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। उन्होंने कहा था अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।'
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था लव जिहाद, उनके पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार करते हैं तो भी उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।












Click it and Unblock the Notifications