दिल्‍ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, सत्येंद्र जैन ने बाहरी लोगों को बताया जिम्‍मेदार

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने कहा है कि पड़ोसी राज्‍यों से मरीजों के इलाज के लिए आने से संख्‍या बढ़ी है। सत्‍येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से भी लोग टेस्ट कराने के लिए आ रहे हैं। हॉस्पिटल में जो एडमिट हैं, उनमें एक तिहाई से ज्यादा लोग बाहर से आ रहे हैं। जैन ने बताया कि दिल्ली में केसेज बढ़ रहे हैं क्योंकि बाहर से भी टेस्‍ट कराने के लिए लोग आ रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि परसों 97 मरीज दिल्ली से बाहर के एडमिट हुए थे और करीब 200 दिल्ली के एडमिट हुए थे, तो एक तिहाई मरीज बाहर से आ रहे हैं।

दिल्‍ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, सत्येंद्र जैन ने बाहरी लोगों को बताया जिम्‍मेदार

उन्‍होंने कहा कि पहले हर दिन सौ मरीज कम हो जाते थे, लेकिन अब लोग बाहर से भी आ रहे हैं। इसलिए 10-15 दिन से मरीज कम नहीं हो रहे हैं। पहले दिल्ली को लोगों ने इतना बदनाम किया था कि लोग बाहर से नहीं आ रहे थे। अब दूर-दूर से लोग दिल्ली इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।

दिल्‍ली में फिर बढ़े हैं कोरोना केस

ताजा आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। कोरोना वायरस के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक 4 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंच गई थी। लेकिन रविवार 9 अगस्त के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अब यह संख्या 10,729 हो गई है। वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो दिल्ली में कोरोना वायरस से रिकवरी को 70 से 80 फीसदी तक पहुंचने में मात्र 9 दिन का समय लगा था। लेकिन 13 जुलाई को 80 फीसदी को पार करने के बाद से अब तक यह दर 90 फीसदी तक नहीं पहुंच सकी है और अभी 89.8 फीसदी पर बनी हुई है।

कोरोना को लेकर दिल्‍ली में राजनीति भी हो रही है तेज

सत्‍येंद्र जैने के 'बाहरी दिल्‍ली' वाले बयान को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इस पर नाराजगी जतायी और कहा कि दिल्ली में क्या बाहर के लोग इलाज तक नहीं करवा सकते। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों पर फोड़ने का काम करती आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+