Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nitin Gadkari Net Worth: करोड़पति सांसद हैं नितिन गडकरी, इस बिजनेस से करते हैं खूब कमाई, जानें कुल संपत्ति

Nitin Gadkari Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 में महज में कुछ ही महीने में बाकी हैं। चुनाव के नजदीक आते ही लोग अपने सांसदों के रिपोर्ट कार्ड से लेकर संपत्ति तक के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में वनइंडिया हिंदी आपके लिए 'आपका सांसद कितना अमीर' एक सेगमेंट लेकर आ रहा है, जिसमें हम आपको हर दिन एक सांसद की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।

इस लेख में 'आपका सांसद कितना अमीर' में बात होगी, सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बारे में। नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और नागपुर से लोकसभा सांसद हैं। ऊर्जावान व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की खूबी की वजह से गडकरी सबके पसंदीदा हैं।

Nitin Gadkari Net Worth

66 वर्षीय नितिन गडकरी को सड़क निर्माण के प्रति जुनून की वजह से 'इंफ्रास्ट्क्चर मैन' भी कहा जाता है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को संभाल रहे हैं।

गडकरी के कार्यकाल में देशभर में हाईवे, एक्सप्रेस वे और फ्लाईओवर के निर्माण में बड़ी तेजी आई है। अपने काम में माहिर नितिन गडकरी इसी वजह से विपक्ष के भी पसंदीदा हैं।

नितिन गडकरी 52 वर्ष की आयु में भाजपा के अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। नितिन गडकरी 2010 से 2013 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

नितिन गडकरी का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक ब्राह्मण परिवार के यहां हुआ। नितिन गडकरी कामर्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही गडकरी ने कानून और बिजनेस मैंनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। नितिन गडकरी एक नेता के अलावा सफल बिजनेसमैन भी हैं।

Nitin Gadkari Net Worth

Nitin Gadkari Assets & Liabilities: नितिन गडकरी की संपत्ति?

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक करोड़पति सांसद हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक नितिन गडकरी के पास 25.12 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। (2019 के हलफनामे के मुताबिक)
  • नितिन गडकरी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास 69,38,691 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी कंचन गडकरी (Kanchan Gadkari) के पास 91,99,160 रुपये की चल संपत्ति है।
  • नितिन गडकरी के पास संयुक्त हिंदू परिवार (एचयूएफ) के नाम पर कुल 66,07,924 रुपये की चल संपत्ति है।
  • नितिन गडकरी के पास 6,95,98,325 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी कंचन गडकरी के पास 6,48,60,325 रुपये की अचल संपत्ति है।
  • एचयूएफ के नाम पर नितिन गडकरी के पास कुल 9,40,31,224 रुपये की अचल संपत्ति है।
  • नितिन गडकरी के पास नागपुर के धपेवाडा में 29 एकड़ की कृषि भूमि है। वहीं उनकी पत्नी कंचन के पास 15 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा 14.60 एकड़ एचयूएफ के नाम पर रजिस्टर है।
  • नितिन गडकरी के पास नागपुर के महाल में एक पैतृक घर है। वहीं मुंबई वरली में एमएलए सोसायटी में एक फ्लैट है।
  • नितिन गडकरी के बैंक अकाउंट में 8,99,111 रुपये और उनकी पत्नी कंचन के बैंक खाते में 11,07,909 रुपये हैं।
  • नितिन गडकरी पर बैंक का कर्ज 1,57,21,753 रुपये हैं।
  • नितिन गडकरी के पास 6 कार हैं, जिसमें से 4 उनकी पत्नी के नाम पर हैं।
Nitin Gadkari Net Worth

Nitin Gadkari Property: नितिन गडकरी की संपत्ति में कितनी हुई बढ़तरी?

  • पिछले हलफनामे के मुताबिक नितिन गडकरी की संपत्ति में 5 साल में 140 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। नितिन गडकरी ने बताया था कि 2013-14 में उनकी वार्षिक आमदनी 2.7 लाख रुपये थी।
  • वहीं 2014-15 में आमदनी बढ़कर 6 लाख रुपये हुई और 2017-18 में उनकी वार्षिक आमदनी 6.4 लाख हो गई है। इस हिसाब से उनकी संपत्ति में अब काफी बढ़ोतरी हुई होगी।
  • सिर्फ नितिन गडकरी ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी कंचन गडकरी की आमदनी में भी 10 गुने की वृद्धि दिखाई गई है। 2013-14 में उनकी आमदनी 4.6 लाख रुपये थी, जो 2017-18 में बढ़कर 40 लाख रुपये हो गई थी।

Nitin Gadkari business: नितिन गडकरी के बिजनेस

  • नितिन गडकरी का इनकम का सोर्स बिजनेस, खेती और उनको मिलने वाली सैलरी है। नितिन गडकरी अपनी सैलरी के साथ अन्य स्त्रोतों से मिलाकर सालाना 2 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
  • नितिन गडकरी खेती का बिजनेस करते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों में भी अपना पैसा लगाते हैं। जहां से उनको काफी मुनाफा होता है।
  • नितिन गडकरी बालों (Hair) के बिजनेस में भी पैसा लगाते हैं, जो उनकी आय का बड़ा स्त्रोत है। गडकरी तिरुपति मंदिर से खरीदे कटे हुए बालों से एमीनो एसिड बनाते हैं। इस बिजनेस से गडकरी को 12 से 15 करोड़ का मुनाफा हो रहा है।
  • इसके अलावा नितिन गडकरी बचत योजना, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों में पैसे निवेश करते हैं, जहां से उनको अच्छा रिटर्न मिलता है।
  • नितिन गडकरी ने हलफनामें बताया था कि उन्होंने म्यूचुअल फंड, बचत योजना, बॉन्ड और शेयरों में 3,55,510 रुपये निवेश किए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+