कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने चुनाव से पहले ही महाराष्ट्र-हरियाणा में मानी हार, राहुल को लेकर भी दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने एक तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लेकर हथियार डाल दिए हैं। सलमान खुर्शीद के मुताबिक पार्टी की दिक्कत ये है कि वह लोकसभा में हुई हार की वजह तलाशने में बहुत देर लगा दी, ऊपर से राहुल गांधी पद छोड़कर चले गए।

Our biggest problem is our leader has walked away,congresss salman khurshid on rahul

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद जिस तरह से राहुल गांधी अध्यक्ष पद छोड़कर चले गए उससे पार्टी में सभी को झटका लगा। उन्होंने कहा है कि पार्टी की समस्या यही है कि वह अभी तक लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की वजह का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि, 'हमें निश्चित रूप से एकसाथ बैठक इसपर विचार करना चाहिए कि हम क्यों हारे। हमारी सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमारा नेता ही छोड़कर चला गया है।'

सोनिया गांधी की जिम्मेदारी संभालने के बारे में उन्होंने कहा है कि एक खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए उन्हें सामने आना पड़ा है। लेकिन उन्होंने ये व्यवस्था अस्थायी तौर पर संभाली है और काश ऐसा नही करना पड़ता।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा है कि मई के चुनाव नतीजों के बाद पार्टी अभी भी संघर्ष ही करती नजर आ रही है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में वह जीत हासिल नहीं कर सकती। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगह पार्टी के बड़े और कद्दावर नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं और संजय निरुपम जैसे नेता खुद अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानते नहीं बचा पाने की भविष्यवाणियां कर रहे हैं।

बता दें कि मई में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और काफी मनाने के बाद भी वह पद पर नहीं लौटे, इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+