अंगदान महादान: 6 साल की ब्रेन-डेड बच्ची ने 4 लोगों को दी नई जिंदगी
स्कूल में बेटी ने एक नाटक में कही थी अंगदान की बात, परिजनों ने पूरा किया उसका सपना
नई दिल्ली। 2017 में स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए, छह वर्षीय रिवानी ने अंधी लड़की की भूमिका निभाई और अंग दान पर कुछ पंक्तियों के साथ अपना नाटक समाप्त किया।उसे पहला पुरस्कार मिला और वो घर वापस आ गई। कुछ महीने बाद, रिवानी के पिता राधेश्याम रहंगडेल, महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के देवरी में एक पुलिस चालक ने यह तय किया उनकी बेटी की प्रशंसा यूं ही जाया नहीं जाने देंगे। बीते शुक्रवार उन्होने अपनी बेटी के देहांत के बाद अंगदान कर दिया। रिवानी का देहांत एक दुर्घटना में हो गया। नागपुर के न्यू एरा अस्पताल के डॉक्टरों ने अंगों दान के बाद, उन्हें तीन अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचा दिया - दो नागपुर में और एक मुंबई में - जहां प्रत्यारोपण किए जाने थे। नागपुर में रिवानी की आंखों को आई बैंक में दान दिया गया।

18 अप्रैल को, जब रिवानी सड़क के किनारे पानी पी रही थी, तब उसे देवरी से थोड़ी दूर मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। उसके मामा प्रवीण बिसेन ने कहा कि 'वह अपने चाची और चाचा के साथ सलकासा तहसील में अपने पिता के गांव से आ रही थी, जब वो पानी पीने के लिए रुके तभी एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। लेकिन राहगीरो ने कुछ भी नहीं किया; केवल एक घंटे तक फोटो क्लिक किया और वीडियो बनाया। लेकिन बाद में, एक आदमी उन्हें देवरी ले गया। देवरी से, एक बेहोश रिवानी, उसके घायल चाचा और चाची के साथ, गोंडिया में एक अस्पताल ले जाया गया।
गोंडिया में एक निजी बाल रोग विशेषज्ञ ने फिर रिवानी को नागपुर भेजा, जहां उन्हें 19 अप्रैल को 2.30 बजे के आसपास न्यू एरा में भर्ती कराया गया। न्यू एरा अस्पताल के निदेशक डॉ नीलेश अग्रवाल कहते हैं, 'हमने तुरंत उसकी अन्य चोटों पर मरहम पट्टी की लेकिन उसकी पल्स खथ्म हो गई। वो ब्रेन डेड हो गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के एक सप्ताह बाद, हमने राधेश्याम से कहा कि उसके जीवन को बढ़ाने की कोशिश करने का कोई वजह नहीं थी। जब उसने कहा कि वह अपने अंग दान करना चाहती थी तो मैं आश्चर्यचकित था। आम तौर पर, यहां तक कि सबसे शिक्षित लोग भी अंग दान से सहमत नहीं हैं और यहां एक जनजातीय जिले के आदमी थे, जिनके सामने उनके जीवन के सबसे दुखद क्षणों में यह प्रस्ताव पेश किया गया था।'
उन्होंने आगे कहा कि 'प्रत्यारोपण के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, हमने उसके गुर्दे, लीवर, दिल और आंखों को सुरक्षित किया। दिल ठाणे में फोर्टिस अस्पताल भेजा गया था और तीन साल की लड़की में ट्रांसप्लांट किया गया, लीवर को हमारे अस्पताल में 40 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया था और गुर्दे 14 साल के लड़के के लिए दिए गए। नागपुर में महात्मा आई अस्पताल में आंखों को दान किया गया।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रिवानी के पिता राधेश्याम ने कहा, 'जब डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरी बेटी ब्रेन डेड है, तो मेरा पहला विचार था कि उसके शरीर के अंग नहीं मरे हैं। तो उन्हें जीवित रहने क्यों नहीं देते? मेरा दिल भारी था लेकिन डॉक्टर ने 12 मिनट के भीतर मुझे बताया कि वह ब्रेन डेड है, मैंने अपनी बेटी के अंग दान करने का फैसला किया।'
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications