दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम,आज भी आंधी-पानी की आशंका, Orange Alert जारी

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट हुई है, यही नहीं दिल्ली में कई स्थानों में जलजमाव भी हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, मालूम हो कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों के लिए दिल्ली और NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Delhi-NCR Heavy Rain : बारिश के बाद Delhi की सड़कें बनी दरिया, कई जगह भरा पानी | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में भारी बारिश

    दिल्ली में भारी बारिश

    आईएमडी ने आज पूर्वी दिल्ली , दक्षिणी दिल्ली , नोएडा-ग्रेटर नोएडा ,फरीदाबाद, गाजियाबाद , बिजनौर, अमरोहा, शामली, चांदपुर, मुरादाबाद, आगरा, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, पानीपत और करनाल में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो सकती है।

    भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका

    उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, सबसे ज्यादा बारिश कुमाऊं में होने के आसार है इसलिए प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है। आईएमडी ने कहा है कि 13 अगस्त से लेकर अगले दो दिनों तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार है इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट के मुताबिक कोंकण गोवा के उत्तरी क्षेत्रों, विदर्भ, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

    यहां भी हो सकती है घनघोर वर्षा

    यहां भी हो सकती है घनघोर वर्षा

    स्काईमेट ने ये भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में मध्‍यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा का तटीय इलाका, गुजरात, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+