रसोई गैस की कीमतें बढ़ने पर भड़का विपक्ष, कहा- भाजपा मालामाल, जनता बेहाल

नई दिल्ली, 7 मई: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। हाल ही में कमर्शियल सिंलेंडर के दाम भी बढ़े थे, वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस, टीएमसी और दूसरे विपक्षी दलों ने इसे गरीब लोगों पर प्रहार बताया है।

cons

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा राज में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर ढाई गुणा हो चुका है, रसोई गैस की मध्यम व गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है। भाजपा मालामाल और जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि मई 2014 में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 414 रुपये थी जो आज 999.50 रुपये हो चुकी है। इसमें 585 रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। सुरजेवाला ने सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत को 2014 के स्तर पर लाने की मांग की है।

कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि विदेश दौरे से वापस आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी। मोदी जी ने कभी बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर कहा था कि सब्सिडी को सरेंडर करिए, अब लगता है कि सिलेंडर को ही सरेंडर कर दिया जाए। महंगाई को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया है।

टीएमसी ने भी सरकार को घेरा

टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, भाजपा सरकार जिस तरह से ईंधन और एलपीजी की कीमतें बढ़ा रही है, उससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते हर चीज के दाम बढ़ गए। हमारी पार्टी इसका विरोध करती है और दूसरे दलों को भी इसमें शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में ही ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए ये सरकार जनता से 17 लाख करोड़ ले चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+