ममता दीदी के समर्थन में आए लालू प्रसाद यादव, गांधी परिवार से मिलते ही उठाया ये मुद्दा
लोकसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा के खिलाफ देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट हो चुकी हैं। बेंगलुरू में दो दिवसीय मेगा बैठक में सभी दल एक मंच पर साथ नजर आए।
इस बैठक में कई ऐसे संगठन थे जो कई राज्यों में एक दूसरे की प्रतिद्वंदी पार्टियां हैं। राजनीति के पुराने खिलाड़ी आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बेंगलुरू में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के समर्थन में नजर आए। उन्होंने गांधी परिवार से मिलने ही ये मु्द्दा उठाते हुए सवाल भी कर डाला।

लालू यादव ने उठाया ये मुद्दा
बता दें बेंगलुरू में आयोजित बैठक की मेजबानी कांग्रेस ने की थी जिसमें पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस बैठक में कांग्रेस और सीपीआई (एम) और तृणमूल कांग्रेस के बीच संघर्ष का मुद्दा उठाया।
ममता बनर्जी के समर्थन में कांग्रेस से पूछा ये सवाल
इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से छपी खबर के अनुसार राष्ट्रीय जतना दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बेंगलुरू बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी सपोर्ट करते हुए गांधी परिवार से सवाल कि किया कि कांग्रेस पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने टीएमसी के खिलाफ क्यों बात की।
बंगाल में कांग्रेस टीएमसी के साथ क्यों टकराव कर रही हैं?
सूत्रों के अनुसार लालू यादव ने किसी नेता का नाम लिए बिना सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने बात उठाई और पूछा कि 2004 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी की बंगाल इकाई टीएमसी के साथ क्यों टकराव कर रही हैं?
येचुरी से भी किया ये सवाल
इसके बाद लालू यादव ने सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी की ओर रुख करते हुए कहा कि वाम दलों के कुछ नेता भी टीएमसी के साथ झगड़ रहे हैं, जिससे विपक्षी एकता को नुकसान हो रहा है, इससे लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी विपक्षी एकता कमजोर पड़ सकती है।
अधीर रंजन ने हाल ही में ममता बनर्जी को बोली थी ये बात
बता दें हाल ही में बंगाल में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें कांग्रेस की बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी को तानाशाह और टीएमसी कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया था।
येचुरी ने टीएमसी से मुकाबला करने का किया हे ऐलान
वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार विपक्षी गठबंधन में सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी ने भी पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार कर दिया है। येचुरी ने कहा था कि वाम और कांग्रेस के साथ धर्मनिरपेक्ष दल राज्य में भाजपा के साथ-साथ टीएमसी से भी मुकाबला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications