CAA पर विरोध प्रदर्शनों के बीच बोले अमित शाह- ये नागरिकता लेने का नहीं देने का कानून है
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के द्वारका में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकता कानून को लेकर कहा कि "आपको जो राजनितिक विरोध करना है करो, भाजपा की मोदी सरकार सभी शरणार्थियों को नागरिकता देगी, वह भारत के नागरिक बनेंगे और सम्मान के साथ रहेंगे।" इसी के साथ गृह मंत्री ने यह भी कहा कि "पाकिस्तान से आए हुए कई दलित भाई-बहन दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर पर रहते हैं, जो बिल का विरोध कर रहे हैं, वह जाकर उनकी सुध लें। 30-40 सालों से दूसरी-तीसरी पीढ़ी आने को हुई, लेकिन उन्हें नागरिकता नहीं मिली।"

द्वारका के भारत वंदना पार्क में डीडीए के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, ''मैं फिर से कहना चाहता हूं कि इसमें नागरिकता लेने नहीं बल्कि देने का प्रावधान है। मैं सभी विद्यार्थियों को कहना चाहता हूं कि इस कानून का अध्ययन करिए. जो आपके पास सूचना है वो गलत है।'' उन्होंने कहा, ''मैं उन युवाओं को कहना चाहता हूं कि वेबसाइट पर कानून पड़ा है, उसमें कुछ ऐसा है कि किसी के खिलाफ कानून अन्याय करता है तो हमें बताइए...मोदी सरकार किसी के खिलाफ अन्याय नहीं करती है।'' शाह ने आगे कहा कि आपको जितना भी विरोध करना है करिए लेकिन हम शरणार्थियों को नागरिकता दे कर रहेंगे।
उन्होंने माहौल बिगाड़ने को लेकर विपक्ष पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि "केजरीवाल एंड कंपनी एंड कांग्रेस पार्टी, जो दिल्ली के शांत पानी में कंकड़ डाने का काम कर रहे हैं, उनको पहचानने की जरूरत है। मैं युवाओं को भी कहना चाहता हूं कि साइट पर एक्ट पड़ा है, उसे पढ़ लीजिए। किसी प्रावधन के अंदर किसी के साथ अन्याय की बात हुई, तो हमें बताइए।"












Click it and Unblock the Notifications